जननायक जनता पार्टी के विधायक ने 72 साल की उम्र में MA की परीक्षा दी
हरियाणा से जननायक जनता पार्टी (जजपा) के विधायक ईश्वर सिंह (72) ने राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की परीक्षा दी है. जजपा ने रविवार को यह जानकारी दी.
चंडीगढ़:
हरियाणा से जननायक जनता पार्टी (जजपा) के विधायक ईश्वर सिंह (72) ने राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की परीक्षा दी है. जजपा ने रविवार को यह जानकारी दी. पार्टी ने एक बयान में कहा कि गुहला चीका से विधायक पहले ही सार्वजनिक प्रशासन और इतिहास तथा विधि में एमए कर चुके हैं. उन्होंने कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय से परीक्षा दी. जजपा ने कहा, ‘‘एक निजी छात्र के रूप में, विधायक ईश्वर सिंह ने कोरोना वायरस के कारण लगाये गये लॉकडाउन के दौरान अपने समय का अच्छा उपयोग करते हुए अध्ययन किया और ऑनलाइन परीक्षा दी. शनिवार को वह दो साल के डिग्री पाठ्यक्रम की अंतिम परीक्षा में शामिल हुए.’’ सिंह 1970 के दशक में राजनीति में आने से पहले कुछ समय के लिए शिक्षक भी रह चुके हैं. सिंह का एक लंबा राजनीतिक जीवन रहा है. पिछले वर्ष हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले जजपा में शामिल होने से पूर्व वह कांग्रेस के सदस्य थे. भाषा देवेंद्र शोभना शोभना
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें