हरियाणा के हिसार में 'भारत माता की जय' नहीं बोलने पर युवक की पिटाई

हरियाणा के हिसार में अमरनाथ यात्रा के विरोध में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एक मुस्लिम युवक को पीट दिया। कार्यकर्ताओं ने उस व्यक्ति को मस्जिद का इमाम समझकर पीट दिया, लेकिन वो इमाम नहीं बल्कि सहारनपुर का एक आम का व्यापारी मोहम्मद आसीन था।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
हरियाणा के हिसार में 'भारत माता की जय' नहीं बोलने पर युवक की पिटाई

भारत माता की जय नहीं बोलने पर मुस्लिम युवक की हुई पिटाई (सांकेतिक फोटो)

हरियाणा के हिसार में अमरनाथ यात्रा के विरोध में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एक मुस्लिम युवक को पीट दिया। कार्यकर्ताओं ने उस व्यक्ति को मस्जिद का इमाम समझकर पीट दिया, लेकिन वो इमाम नहीं बल्कि सहारनपुर का एक आम का व्यापारी मोहम्मद आसीन था।

Advertisment

बजरंग दल के कार्यकर्ता अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के विरोध में नारेबाजी करते हुए मस्जिद के बाहर पहुंचे तो उन्हें ये व्यक्ति मिल गया। उसके पहनावे को देख बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उसे मस्जिद का इमाम समझ लिया और उससे भारत माता की जय और जय श्री राम बोलने को कहा।

जब मुस्लिम व्यक्ति ने ऐसा नहीं किया तो बजरंग दल के स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं ने उस मुस्लिम व्यक्ति को बुरी तरह पीटा और मस्जिद के अंदर घुसकर भी उसकी पिटाई की।

देखें: IIFA Awards 2017: सलमान खान, शाहिद कपूर के साथ ये स्टार्स आईफा में बिखेरेंगे जलवा

देर रात हिसार पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद इस मामले में वीडियो को आधार बनाते हुए FIR दर्ज कर ली है। बजरंग दल के स्थानीय संयोजक और उसके साथियों के अलावा अज्ञात भीड़ पर धार्मिक भावनाएं भड़काने, मारपीट करने और किसी की निजी संपत्ति में जबरन घुसने जैसे आरोपों के तहत FIR दर्ज की गई है।

हालांकि FIR दर्ज होने के बाद से ही घटना में शामिल बजरंग दल के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता अंडरग्राउंड है। स्थानीय पुलिस उन सबकी तलाश कर रही है।

और पढ़ें: अमरनाथ यात्रा हमला: सुब्रहमण्यम स्वामी ने कहा- महबूबा सरकार को बर्खास्त करने का सही वक्त

Source : News Nation Bureau

Hisar Haryana
      
Advertisment