हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर बोले- भगवद गीता से खत्म होगा भ्रष्टाचार

खट्टर के अनुसार भगवद गीता का ज्ञान नेताओं को भी सही दिशा पर ले जाएगा। खट्टर ने कहा कि समाज से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए लोगों का जीवन स्तर सुधारने और 'भगवद गीता' का आत्मसात जरूरी है।

खट्टर के अनुसार भगवद गीता का ज्ञान नेताओं को भी सही दिशा पर ले जाएगा। खट्टर ने कहा कि समाज से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए लोगों का जीवन स्तर सुधारने और 'भगवद गीता' का आत्मसात जरूरी है।

author-image
vineet kumar
एडिट
New Update
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर बोले- भगवद गीता से खत्म होगा भ्रष्टाचार

मनोहर लाल खट्टर (फाइल फोटो)

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को कहा कि समाज से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए लोगों के जनजीवन का स्तर सुधारना होगा और यह केवल 'भगवद गीता' से संभव है।

Advertisment

कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में आयोजित एक सेमिनार में राजनीति में भी 'भगवद गीता' को जरूरत बताया। खट्टर के मुताबिक 'भगवद गीता' से राजनेताओं को सही दिशा मिलेगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।

खट्टर ने कहा, 'हालांकि, हम कानून और न्याय की मदद से भ्रष्टाचार पर नजर रखेंगे लेकिन इसे खत्म करने के लिए लोगों के जीवन स्तर को सुधारना होगा। यह तभी संभव है जब लोग गीता के पाठ को आत्मसात करेंगे।'

यह भी पढ़ें: 'पद्मावती' पर बहस के बीच वेंकैया नायडू ने कहा- लोकतंत्र में हिंसक धमकियां स्वीकार नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेमीनार का शीर्षक बिल्कुल ठीक रखा गया है, क्योंकि डिजिटल व्यवस्था आज पूरी दुनिया के लिए बड़ी जरूरत बन गई है।

खट्टर ने कहा, 'डिजिटाइजेशन से कोई भी जानकारी केवल एक क्लिक पर मिल जाती है।'

खट्टर ने साथ ही कहा कि प्रदेश सरकार ने गुड गवर्नेंस सुनिश्चित करने के लिए और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए कई ऑनलाइन शुरुआत किए लिए हैं।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में पेशी से पहले हदिया ने कहा, धर्म परिवर्तन के लिए किसी ने नहीं डाला दबाव

Source : News Nation Bureau

Manohar Lal Khattar bhagavad gita
      
Advertisment