हरियाणा का बजट होगा ‘जनता का बजट’, CM सैनी बोले– 60 वादे पूरे; सरकार की प्राथमिकताओं की दी जानकारी

Haryana News: सीएम सैनी ने 20 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं की जानकारी दी. मुफ्त डायलिसिस, 25 हजार नौकरियों जैसे फैसलों का जिक्र किया. हरियाणा। राज्य

Haryana News: सीएम सैनी ने 20 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं की जानकारी दी. मुफ्त डायलिसिस, 25 हजार नौकरियों जैसे फैसलों का जिक्र किया. हरियाणा। राज्य

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
CM Saini on Budget Session

CM Saini on Budget Session

Haryana News: चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आगामी बजट सत्र को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने बताया कि राज्य का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होगा. इस सत्र में जनकल्याण योजनाओं और भविष्य की विकास नीतियों पर फोकस रहेगा. सरकार ने 2024 में 217 संकल्प जारी किए थे. इनमें से 60 वादे एक साल के भीतर पूरे कर दिए गए हैं और 120 पर तेजी से काम चल रहा है. 17 अक्टूबर 2024 को नए मंत्रिमंडल के गठन के बाद सरकार ने कई फैसले लिए. 

Advertisment

जारी है लाड़ो लक्ष्मी योजना

सीएम ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए शपथ लेने के तुरंत बाद 25 हजार नौकरियां देने का फैसला लागू किया गया. वहीं, 18 अक्टूबर से सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस की सुविधा शुरू कर दी गई. सरकार ने ‘लाड़ो लक्ष्मी योजना’ के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की योजना जारी रखी है. इसके लिए बजट में 5000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. अब तक चार किस्तें जारी की जा चुकी हैं. गरीब परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने की योजना भी लागू है.

24 फसलों की MSP पर खरीद

कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) का सफल आयोजन किया गया, जिसमें करीब 13 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया. परीक्षार्थियों को घर से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई. सीएम ने बताया कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जा रही है. इतना ही नहीं पिछला बजट जनता के सुझावों से तैयार किया गया था. सरकार को 1592 सुझाव मिले थे, जिनमें से 706 को बजट में शामिल किया गया. अब 2025-26 के बजट के लिए 13 बैठकों में 2199 सुझाव मिले हैं. साथ ही एआई चैटबॉट के जरिए 12,400 से ज्यादा सुझाव प्राप्त हुए हैं.

जीडीपी और आय में बढ़ोतरी

29 जनवरी 2026 को जारी आंकड़ों के अनुसार हरियाणा की जीडीपी 13,67,769 करोड़ रुपये पहुंच गई है, जो पिछले साल 12,13,951 करोड़ रुपये थी. राज्य की जीडीपी में 12.67% की बढ़ोतरी हुई है. प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 3,58,171 रुपये है, जो राष्ट्रीय औसत 2,19,575 रुपये से काफी ज्यादा है. हरियाणा इस मामले में देश के पांच शीर्ष राज्यों में शामिल है. सीएम ने कहा कि आने वाला बजट विकसित हरियाणा की मजबूत नींव रखेगा और लोगों को महसूस होगा कि यह सच में जनता का बजट है.

यह भी पढ़ें: हरियाणा: सीएम नायब सिंह सैनी ने मिजुहो बैंक ऑफ जापान के एमडी के साथ की बैठक

CM Nayab Singh Saini Haryana Budget Session
Advertisment