हरियाणा: आईएएस अफसर की बेटी से छेड़खानी के आरोप में हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष का बेटा गिरफ्तार

हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला पर आईएएस अधिकारी की बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगा है।

हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला पर आईएएस अधिकारी की बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगा है।

author-image
vinita singh
एडिट
New Update
हरियाणा: आईएएस अफसर की बेटी से छेड़खानी के आरोप में हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष का बेटा गिरफ्तार

हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला (फाइल फोटो)

हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला पर आईएएस अधिकारी की बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। मामला सामने आने के तुरंत बाद चंडीगढ़ पुलिस ने विकास बराला को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisment

चंडीगढ़ सेक्टर 26 पुलिस थाने में विकास के खिलाफ छेड़छाड़, पीछा करने और शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है।

घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे की है। लड़की ने बताया कि जब वह कार से ग्रीन मार्केट से गुजर रही थी तो विकास और उसके साथी ने अपनी कार से उसका पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान वह कमेंट करते रहे और उसकी गाड़ी पर कई बार हाथ मारा। जिसके बाद युवती ने 100 नंबर पर छेड़छाड़ की शिकायत की।

कंट्रोल रूम पर शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आ गई और दोनों आरोपियों को 26 सेक्टर ट्रांसपोर्ट चौक से पीछा करने के दौरान ही घेर कर गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों युवक एलएलबी के छात्र हैं।

युवती से छेड़खानी के मामले में आरोपी विकास के खिलाफ सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। SDM के सामने कोर्ट में उन्हें पेश किया जाएगा। उनके ऊपर धारा 354 डी और मोटर व्हीकल एक्ट 185 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

और पढ़ें: झारखंड: दहेज के लिए 20 साल की युवती को जलाया, पुलिस ने करवाई थी शादी

इस बीच, डीएसपी सतीश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि विकास बराला और और उसके साथी के खिलाफ कुछ और नई धाराएं जोड़ी गई हैं। यह धाराएं युवती के बयान दर्ज होने के बाद जोड़ी गई हैं। युवती ने अपने 164 के बयान में किडनैपिंग की बात नहीं की है।

बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला का कहना है कि विकास बराला के मामले में हम कानून का सम्मान करते हैं। कानून ने अपना काम किया है। सच जल्द ही सबके सामने आएगा

वहीं, मामले पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उनके संज्ञान में यह मामला आया है। मामले की जांच में चंडीगढ़ पुलिस पूरी तरह सक्षम है। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करेगी।

और पढ़ें: उत्तर प्रदेश में चोटी चोर का बढ़ता आतंक, पुलिस अलर्ट

Source : News Nation Bureau

BJP Haryana IAS Officer molestation Stalking
      
Advertisment