Ram Rahim Parole: 40 दिन के लिए जेल से बाहर आए गुरमीत राम रहीम सिंह, 15वीं बार मिली पैरोल

Ram Rahim Parole: डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख राम रहीम एक बार फिर से जेल से बाहर आ गया है. उसे एक दिन पहले 40 दिन की पैरोल मिली है. 2017 से अब तक 15 बार राम रहीम जेल से बाहर आया है.

Ram Rahim Parole: डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख राम रहीम एक बार फिर से जेल से बाहर आ गया है. उसे एक दिन पहले 40 दिन की पैरोल मिली है. 2017 से अब तक 15 बार राम रहीम जेल से बाहर आया है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Ram Rahim File

Ram Rahim Parole

Ram Rahim Parole: डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह फिर से बाहर आ गया है. वह सोमवार को सफेद गाड़ियों के अपने काफिले के साथ सुनारिया जेल से बाहर निकला. जेल से वह सीधे सिरसा डेरे के लिए रवाना हुआ. राम रहीम सिंह दो शिष्याओं के बलात्कार के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है. राम रहीम को एक दिन पहले 40 दिन की पैरोल दी गई है. 

Advertisment

15वीं बार मिली पैरोल

राम रहीम को इससे पहले अगस्त 2025 में 40 दिनों की पैरोल दी गई थी. 2017 में राम रहीम को बालात्कार का दोषी माना गया था और 20 साल की सजा हुई थी. 2017 से अब तक राम रहीम को 15वीं बार पैरोल मिली है. 

 कब-कब गुरमीत को मिली पैरोल?

गुरमीत राम रहीम को पहली बार 24 अक्टूबर 2020 को 1 दिन की पैरोल मिली थी. इसके बाद 21 मई 2021 को उन्हें अपनी बीमार मां से मिलने के लिए 12 घंटे की पैरोल दी गई थी. 

  1. 24 अक्टूबर 2020- 1 दिन की पैरोल
  2. 21 मई 2021- 12 घंटे की पैरोल
  3. 7 फरवरी 2022- 21 दिन की पैरोल
  4. जून 2022- 30 दिन की पैरोल
  5. 14 अक्टूबर 2022- 40 दिन की पैरोल 
  6. 21 जनवरी 2023- 40 दिन की पैरोल
  7. 20 जुलाई 2023- 30 दिन की पैरोल
  8. 21 नवंबर 2023- 21 दिन की पैरोल
  9. 19 जनवरी 2024- 50 दिन की पैरोल 
  10. 13 अगस्त 2024- 21 दिन की पैरोल 
  11. 2 अक्टूबर 2024- 20 दिन की पैरोल
  12. 28 जनवरी 2025- 30 दिन की पैरोल
  13. 9 अप्रैल 2025- 21 दिन की पैरोल 
  14. 5 अगस्त 2025- 40 दिन की पैरोल 
Ram Rahim Parole
Advertisment