/newsnation/media/media_files/2025/01/03/ejsieYjGU2m8iYiA0D2a.jpg)
सुप्रीम कोर्ट ने राम रहीम को भेजा नोटिस Photograph: (Social Media)
रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आ रहा है. जानकारी के मुताबिक, उसे दोपहर 12 बजे जेल से बाहर निकाला जाएगा. पैरोल की अवधि के दौरान राम रहीम हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय में रहेगा. हालांकि उसे अपने समर्थकों को डेरे में इकट्ठा करने की अनुमति नहीं होगी, लेकिन वह वीडियो संदेश के जरिए अपने अनुयायियों से संवाद कर सकेगा.
#BREAKING : Dera Sacha Sauda (DSS) chief Gurmeet Ram Rahim Singh, serving a 20‑year sentence for rape and other convictions, has been granted a 40 days parole from Sunaria Jail in Rohtak, marking his 14th temporary release since 2017 pic.twitter.com/HJTh3ksaLK
— IANS (@ians_india) January 4, 2026
रेप और हत्या मामले में सजा काट रहा राम रहीम
गुरमीत राम रहीम साध्वियों के साथ बलात्कार के दो मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है. अगस्त 2017 में पंचकूला की एक विशेष अदालत ने उसे रेप के दो मामलों में 20 साल की सजा सुनाई थी. इसके अलावा, साल 2019 में उसे पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा भी मिली थी. फिलहाल वह रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है.
कब-कब गुरमीत को मिली पैरोल?
बता दें कि इस बार मिली पैरोल के साथ ही राम रहीम 15वीं बार जेल से बाहर आया है.
गुरमीत राम रहीम सिंह पहली बार 24 अक्टूबर 2020 (1 दिन की पैरोल) को जेल से बाहर आया था.
फिर 21 मई 2021 (अपनी बीमार मां से मिलने के लिए 12 घंटे की पैरोल)
7 फरवरी 2022 (21 दिन की पैरोल)
जून 2022 (30 दिन की पैरोल)
14 अक्टूबर 2022 (40 दिन की पैरोल)
21 जनवरी 2023 (40 दिन की पैरोल)
20 जुलाई 2023 (30 दिन की पैरोल)
21 नवंबर 2023 (21 दिन की पैरोल)
19 जनवरी 2024 (50 दिन की पैरोल)
13 अगस्त 2024 (21 दिन की पैरोल)
2 अक्टूबर 2024 (20 दिन की पैरोल)
28 जनवरी 2025 (30 दिन की पैरोल)
9 अप्रैल 2025 (21 दिन की पैरोल)
5 अगस्त 2025 (40 दिन की पैरोल) को रिहा किया गया.
सवालों के घेरे में राम रहीम का पैरोल
राम रहीम को बार-बार पैरोल मिलने को लेकर राजनीतिक विवाद भी उठते रहे हैं. विपक्षी दल अक्सर सरकार पर सवाल खड़े करते हैं. वहीं, प्रशासन का कहना है कि उसे नियमों के तहत ही पैरोल दी जाती है. पैरोल पर बाहर आने के बाद राम रहीम आम तौर पर अपने अनुयायियों से शांति बनाए रखने और डेरा प्रबंधन के निर्देशों का पालन करने की अपील करता रहा है. इस बार भी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और सिरसा सहित आसपास के इलाकों में नजर रखी जा रही है.
यह भी पढ़ें-Faridabad Gang Rape: नए साल से पहले फरीदाबाद में महिला से दरिंदगी, लिफ्ट के बहाने चलती कार में गैंगरेप
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us