बेटे के अपराध के लिए सुभाष बराला पर कार्रवाई नहीं हो सकती: खट्टर

हरियाणा बीजेपी के प्रमुख के बेटे विकास बराला को महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद विपक्ष सुभाष बराला पर भी कार्रवाई की मांग कर रहा है।

हरियाणा बीजेपी के प्रमुख के बेटे विकास बराला को महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद विपक्ष सुभाष बराला पर भी कार्रवाई की मांग कर रहा है।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
बेटे के अपराध के लिए सुभाष बराला पर कार्रवाई नहीं हो सकती: खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (फाइल फोटो)

हरियाणा बीजेपी के प्रमुख के बेटे विकास बराला को महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद विपक्ष सुभाष बराला पर भी कार्रवाई की मांग कर रहा है। हालांकि राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि उनके बेटे के अपराध में मंत्री को दंड देना सही नहीं होगा।

Advertisment

खट्टर ने कहा, 'मुझे इस घटना के बारे में जानकारी हुई। चंडीगढ़ पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मुझे भरोसा है कि वह सही कार्रवाई करेंगे। यह मामला व्यक्तिगत तौर पर सुभाष बराला से संबंधित नहीं है। इसलिए कार्रवाई उनके बेटे के खिलाफ ही होगी।'

हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास को चंडीगढ़ में एक महिला का पीछा करने और उसके साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। हालांकि विकास को उसी दिन जमानत मिल गई।

और पढ़ें: महाराष्ट्र के अहमदनगर में भीड़ के हत्थे चढ़े गोरक्षक, जमकर हुई पिटाई

चंडीगढ़ पुलिस ने लड़की के शिकायत दर्ज कराने के बाद विकास और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 डी और सीआरपीसी की धारा 185 (मोटर वेहिकल एक्ट) के तहत केस दर्ज कर लिया है।

आईएएस अधिकारी की लड़की ने आरोप लगाया है कि बाइक पर सवार विकास और दूसरे लड़के चंडीगढ के सेक्टर 26 क्षेत्र में उसका पीछा कर रहे थे। इस दौरान वह कमेंट करते रहे और उसकी गाड़ी पर कई बार हाथ मारा। जिसके बाद उसने 100 नंबर पर छेड़छाड़ की शिकायत की।

कांग्रेस नेता अशोक तनवर ने कहा, 'यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। अब कानून को अपने तरीके से एक्शन लेना चाहिए। राज्य सरकार और पुलिस को अवश्य जरूरी कार्रवाई करनी चाहिए।'

और पढ़ें: उप-राष्ट्रपति चुनाव में 24 सांसदों ने अपनी पार्टी को दिया धोखा

HIGHLIGHTS

  • चंडीगढ़ में बीजेपी नेता के बेटे के द्वारा आईएएस की बेटी से छेड़छाड़ का मामला
  • आईपीसी की धारा 354 डी और सीआरपीसी की धारा 185 के तहत केस दर्ज

Source : News Nation Bureau

Haryana Manohar Lal Khattar Haryana BJP chandigarh police Haryana CM Subhash Barala Vikas Barala
      
Advertisment