वीडियो: गुरुग्राम में दिखी 2 महिलाओं की बहादुरी, बैंक लूटने आये हथियारबंदों को किया चित्त

महिलाओं की इस बहादुरी से बैंक में डकैती की घटना होते होते रह गई।

महिलाओं की इस बहादुरी से बैंक में डकैती की घटना होते होते रह गई।

author-image
Deepak Kumar
एडिट
New Update
वीडियो: गुरुग्राम में दिखी 2 महिलाओं की बहादुरी, बैंक लूटने आये हथियारबंदों को किया चित्त

गुरुग्राम में दिखी महिलाओं की बहादुरी

गुरुग्राम पुलिस ने मंगलवार को सीसीटीवी फूटेज जारी किए, जिसमें दो महिलाएं हथियारबंद लोगों से लड़ रही हैं। महिलाओं की इस बहादुरी से बैंक में डकैती की घटना होते होते रह गई।

Advertisment

बादशाहपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मनी ट्रांसफर शाखा की कर्मचारी विमला देवी (45) और पूनम (28) ने बैंक लूटने आए दीपक (25) और मोहित (25) की कोशिश नाकाम कर दी। 

पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने कहा कि दोनों महिलाओं को पुरस्कृत और सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- आईपीएल 10 : किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलेंगे ईशांत शर्मा, नीलामी में नहीं मिला था कोई खरीददार

फूटेज में दिख रहा है कि चोर बैंक में सोमवार दोपहर दाखिल हुए और उन्होंने बैंग से पिस्तौल निकाला। उन्होंने विमला और पूनम को बंदूक की नोक पर लेने की कोशिश की।

घटना के समय महिलाएं बैंक की शाखा में अकेली थीं। उन्होंने समर्पण करने के बजाय पिस्तौल छीन ली और अलार्म बजा दिया।

ये भी पढ़ें- योगी आदित्यनाथ कैबिनेट का तोहफा, किसानों के 35 हजार करोड़ रुपये के कर्ज माफ

Source : IANS

Bank robery robbery Gurugram
      
Advertisment