UNESCO ने अहमदाबाद को वर्ल्ड हैरिटेज किया घोषित

UNESCO ने शनिवार रात को ट्वीट कर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा है, 'UNESCO वर्ल्ड हैरिटेज शहर: भारत का ऐतिहासिक शहर आहमदाबाद।'

UNESCO ने शनिवार रात को ट्वीट कर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा है, 'UNESCO वर्ल्ड हैरिटेज शहर: भारत का ऐतिहासिक शहर आहमदाबाद।'

author-image
Deepak Kumar
एडिट
New Update
UNESCO ने अहमदाबाद को वर्ल्ड हैरिटेज किया घोषित

दिल्ली और मुंबई को हराकार अहमदाबाद बना वर्ल्ड हैरिटेज शहर

अहमदाबाद को वर्ल्ड हैरिटेज घोषित किए जाने को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी और बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार रात UNESCO (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन) का धन्यवाद किया है।

Advertisment

बता दें कि UNESCO ने शनिवार रात को ट्वीट कर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा है, 'UNESCO वर्ल्ड हैरिटेज शहर: भारत का ऐतिहासिक शहर आहमदाबाद।'

अहमदाबाद को हैरिटेज शहर घोषित किये जाने पर सीएम विजय रुपानी ने ट्वीट कर प्रसन्नता ज़ाहिर की। उन्होंने लिखा, 'ये जानकर मुझे काफी ख़ुशी हुई कि अहमदाबाद को UNESCO ने वर्ल्ड हैरिटेज शहर घोषित किया है। भारत के इतिहास में पहली बार किसी शहर को ये दर्ज़ा मिला है।'

वहीं अमित शाह ने कहा, 'जानकर प्रसन्नता हुई कि अहमदाबाद को वर्ल्ड हैरिटेज शहर घोषित किया गया है। निश्चय ही सभी भारत वासियों के लिए ये गर्व का विषय है।'

अहमदाबाद के साथ दिल्ली और मुंबई शहर भी इस रेस में था। बताया जाता है कि दिवारों का शहर अहमदाबाद को 600 साल पहले अहमद शाह ने बसाया था।

यहां पर 26 ऐसी आकृतियां है जिसे आर्कियोलॉजिकल स्ट्रक्चर के तौर पर सुरक्षित रखा गया है। 100 के आस-पास ऐसे पोल हैं जो पुराने संस्कृति की याद दिलाती है। और कई ऐसी जगह जो 1915 से 1930 के बीच महात्मा गांधी द्वारा बिताए गए उन दिनों की याद दिलाता है।

amit shah ahmedabad unesco Vijay Rupani World Heritage City
      
Advertisment