गुजरात में केंद्रीय मंत्री पर जूता उछाला, हिरासत में आरोपी युवक
गुजरात के भावनगर जिले में एक सार्वजनिक समारोह में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडविया पर एक पाटीदार आंदोलनकारी ने जूता उछाला। पुलिस ने बताया कि पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के भावनगर संयोजक भावेश पटेल ने मंडविया पर जूता उछाला था।
नई दिल्ली:

हालांकि यह जूता मंत्री को नहीं लगा। बता दें कि केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडविया भी इसी जिले से आते हैं। वल्लभीपुर नगर निकाय के एक समारोह में मंडविया जब हिस्सा ले रहे थे, उसी समय उन पर जूता उछाला गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने पटेल को तत्काल हिरासत में ले लिया।
ऐसा माना जा रहा है कि पाटीदारों को आरक्षण की मांग के मद्देनजर और भाजपा सरकार के विरोधस्वरूप जूता उछाला गया। इससे पहले हार्दिक पटेल ने पाटीदारों के लिए आरक्षण हेतु आंदोलन की शुरुआत की थी।
मनोरंजन: मलाइका अरोड़ा ने शेयर की यह तस्वीर, यूजर्स ने किए भद्दे कमेंट
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य