/newsnation/media/media_files/2026/02/07/ireland-envoy-meets-gujarat-cm-strengthens-bilateral-ties-2026-02-07-13-28-17.jpg)
Gujarat Govt (X@Bhupendrapbjp)
Gujarat Govt: भारत में पदस्थ दिल्ली के राजदूत केविन केली ने गुजरात की राजधानी गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात की. गुजरात की अपनी पहली यात्रा के दौरान, राजदूत केली ने भारत और आयरलैंड के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक समानताओं को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि गुजरात और आयरलैंड दोनों ही सांस्कृतिक रूप से समृद्ध हैं. वे अपनी विरासत को सहेजने और उसे आगे बढ़ाने में विश्वास रखते हैं. उन्होंने दो साल पहले डबलिन में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित स्टेट कल्चरल इवेंट सीरीज में गुजरात को विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया.
सीएम ने केली को वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए किया इनवाइट
सीएम पटेल ने बैठक के दौरान, गुजरात और आयरलैंड के बीच आपसी सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की, जिसमें विमान लीजिंग, वित्तीय सेवाएं, सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से सीएम ने आयरिश प्रतिनिधिमंडल को वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में भाग लेने के आमंत्रित किया. सीएम के आमंत्रण को राजदूत केली ने स्वीकार किया.
Pleased to meet Mr. Kevin Kelly, Ambassador of Ireland to India, in Gandhinagar today.
— Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) February 6, 2026
His first visit to Gujarat provided an excellent opportunity to reflect on the deep cultural richness and historical similarities shared by India and Ireland.
We discussed expanding… pic.twitter.com/kzzdeHuYuM
केंद्रीय बजट की तारीफ
सीएम ने इस बीच, भूपेंद्र पटेल ने केंद्रीय बजट-2026 को दूरदर्शी और भविष्य की नींव रखने वाला बताया. उन्होंने गांधीनगर में पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि ये आर्थिक विकास को गति देगा. ये सतत विकास और जनभागिदारी को मजबूत करने वाले स्तंभों पर आधारित है. सीएम ने विश्वास जताया कि ये बजट भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
गुजरात के टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगी मजबूती
सीएम ने कहा कि 10 हजार करोड़ रुपये के बायो-फार्मा शक्ति कार्यक्रम से गुजरात को बड़ा लाभ मिलेगा. सीएम ने साथ ही वस्त्र क्षेत्र के लिए घोषित छह नई योजनाएं प्रदेश के टेक्सटाइल उद्योग को और मजबूत करेगा.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us