हिंदी दिवस पर बोले अमित शाह- हमारी राजभाषा विश्व की सबसे समृद्ध भाषाओं में से एक
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हम सभी देशवासियों को संकल्प लेने की जरूरत है कि 25 साल के अंदर हमारा देश भाषा की लघुता ग्रंथी से मुक्त होकर हमारी स्वभाषाओं में देश का विकास करेगा और देश को दुनिया के सर्वोच्च स्थान पहुंचाएगा है
नई दिल्ली:
गृह मंत्री अमित शाह ने आज यानी बुधवार के गुजरात के सूरत में हिन्दी दिवस समारोह-2022 एवं द्वितीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हम सभी देशवासियों को संकल्प लेने की जरूरत है कि 25 साल के अंदर हमारा देश भाषा की लघुता ग्रंथी से मुक्त होकर हमारी स्वभाषाओं में देश का विकास करेगा और देश को दुनिया के सर्वोच्च स्थान पहुंचाएगा है. गुजरात में हिन्दी दिवस समारोह में गृह मंत्री ने आगे कहा कि देश और दुनिया के सभी हिन्दी प्रेमियों को हिन्दी दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं। हम सबके लिए संविधान सभा के निर्णय को सिर्फ याद करने का दिन नहीं है। 75 साल से 100 साल ये जो अमृत काल है, ये संकल्प लेने का और संकल्प सिद्धि करने का समय है.
महात्मा गांधी ने कहा था कि राजभाषा हिंदी के बिना ये राष्ट्र गूंगा है हिंदी ही इस राष्ट्र को बोलता कर सकती है: गुजरात के सूरत में हिन्दी दिवस समारोह-2022 एवं द्वितीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन को संबोधित करते गृह मंत्री अमित शाह pic.twitter.com/q4dcTOH1wa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 14, 2022
अमित शाह ने आगे कहा कि हमारी राजभाषा और हमारी स्थानीय भाषाएं विश्व की सबसे समृद्ध भाषाओं में से एक है। जब तक हम इस बात का संकल्प नहीं करते कि इस देश का शासन, प्रशासन, इस देश का ज्ञान और अनुसंधान हमारी भाषाओं में होगा, राजभाषाओं में होगा। तब तक हम इस देश की क्षमताओं का उपयोग नहीं कर सकतें. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि राजभाषा हिंदी के बिना ये राष्ट्र गूंगा है हिंदी ही इस राष्ट्र को बोलता कर सकती है.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी