गुजरात सरकार की बड़ी पहल, मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, बिना गारंटी मिलेगा लोन और ट्रेनिंग

गुजरात सरकार ने महिलाओं को अपना काम शुरू करने के लिए 'मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना' शुरू की है. इसके तहत महिलाओं को 1 लाख रुपये तक का कर्ज बिना किसी ब्याज के दिया जाता है. इस योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें बिजनेस की ट्रेनिंग देना है.

गुजरात सरकार ने महिलाओं को अपना काम शुरू करने के लिए 'मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना' शुरू की है. इसके तहत महिलाओं को 1 लाख रुपये तक का कर्ज बिना किसी ब्याज के दिया जाता है. इस योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें बिजनेस की ट्रेनिंग देना है.

author-image
Ravi Prashant
New Update
Women

गुजरात की महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए सरकार ने 'मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना' के जरिए मदद का हाथ बढ़ाया है. अगर आप अपना छोटा बिजनेस शुरू करना चाहती हैं या पहले से चल रहे काम को बड़ा बनाना चाहती हैं, तो यह योजना आपके बहुत काम आ सकती है.

Advertisment

योजना की सबसे बड़ी बातें

आपको अपना काम शुरू करने के लिए 1 लाख रुपये तक का कर्ज मिल सकता है, जिस पर कोई ब्याज नहीं लगेगा. इस कर्ज को लेने के लिए आपको अपनी कोई जमीन या गहने गिरवी रखने की जरूरत नहीं है. सरकार ने कर्ज लौटाने के लिए 5 साल की मोहलत दी है. जो महिलाएं समय पर अपनी किस्तें चुकाती हैं, उन्हें सरकार की तरफ से सालाना 6% की छूट (सब्सिडी) भी मिलती है. वहीं, आवेदन करने के लिए आपको कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होगी.

ट्रेनिंग और हुनर भी मिलेगा

सिर्फ पैसा ही नहीं, सरकार महिलाओं को बिजनेस चलाने के गुण भी सिखाएगी. इस योजना के तहत ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाए जाते हैं, ताकि महिलाएं समझ सकें कि बिजनेस को सफल कैसे बनाया जाता है.

कौन ले सकता है फायदा? (Eligibility)

आवेदन करने वाली महिला गुजरात की स्थायी निवासी होनी चाहिए

  • उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए
  •  महिला कम से कम 8वीं पास होनी चाहिए
  • महिला के पास अपना आधार कार्ड होना जरूरी है
  • सरकारी नौकरी करने वाली महिलाएं इस योजना से नहीं जुड़ सकतीं

जरूरी कागज (Documents Required)

  • आधार कार्ड और पहचान पत्र (वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस)
  • पते का सबूत
  • 8वीं पास होने का सर्टिफिकेट
  • बैंक खाते की जानकारी (ताकि पैसा सीधे खाते में आ सके)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • एक छोटा 'बिजनेस प्लान' (यानी आप क्या काम करना चाहती हैं और उसमें कितना खर्च आएगा)

आवेदन कैसे करें?

आप इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा या अपने नजदीकी 'गुजरात महिला आर्थिक विकास निगम' (GWEDC) के ऑफिस से फॉर्म लेना होगा. फॉर्म भरकर और सभी जरूरी कागज लगाकर आपको इसे जमा करना होगा. यह योजना न केवल महिलाओं को घर चलाने में मदद करेगी, बल्कि राज्य में रोजगार के नए मौके भी पैदा करेगी.

Advertisment