/newsnation/media/media_files/2026/02/12/gujarat-govt-ensures-grand-arrangements-for-bhavnath-mahashivratri-fair-2026-02-12-20-38-26.jpg)
Bhavnath Shivratri Mela
गुजरात के सुप्रसिद्ध भवनाथ महाशिवरात्रि मेले का आगाज हो गया है. जूनागढ़ जिले के गिरनार की तलहटी में आयोजित प्रसिद्ध भवनाथ महाशिवरात्रि मेले के लिए गुजरात सरकार ने व्यापक और सुव्यवस्थित तैयारियां कर ली हैं. राज्य सड़क परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 195 अतिरिक्त बसें चलाने और 7,800 से अधिक अतिरिक्त फेेरे संचालित करने की घोषणा की है. सरकार मेले के लिए 80 बसें जूनागढ़ बस स्टेशन से भावनाथ के बीच चला रही है. वहीं, 115 बसें राज्य के विभिन्न जिलों से सीधा भवनाथ पहुंचेंगी.
સત્યમ શિવમ્ અને સુંદરમ રૂપી શિવત્ત્વ અહીં -
— Harsh Sanghavi (@sanghaviharsh) February 12, 2026
ભક્તિના સાદ, ભજનના નાદ અને ભોજન પ્રસાદ રૂપે સાકાર થાય છે !
📍શિવ મહોત્સવ - ભવનાથ, જૂનાગઢ pic.twitter.com/8YJuoe8KTD
लाइट-एंड-साउंड शो की व्यवस्था भी है
सीएम भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात पवित्र यात्राधाम विकास बोर्ड और जिला प्रशासन ने मेले के सुचारू संचालन के लिए विशेष इंतजाम किए. उन्होंने सुरक्षा, बैरेकेडिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लाइट-एंड-साउंड शो की व्यवस्था की गई. सरकार की सक्रिय और दूरदर्शी भूमिका से श्रद्धालुओं को सुविधाजनक, सुरक्षित और आध्यात्मिक अनुभव सुनिश्चित किया जाएगा.
#WATCH | Junagadh | On the 2026 Bhavnath Mahashivratri Mela, Gujarat Deputy Chief Minister Harsh Sanghavi says, "...This year, lakhs of people joined the fair on the very first day. In the coming days, around 25 lakh people will come here till the 15th... I congratulate the… pic.twitter.com/wz5TU8tcqn
— ANI (@ANI) February 11, 2026
पांच दिनों तक चलेगा मेला
मेला पांच दिनों तक चलता है. पांच दिवसीय धार्मिक मेले का शुभारंभ बुधवार को भवनाथ मंदिर पर पारंपरिक ध्वजारोहण के साथ हुआ. डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी ने उद्धाटन शोभायात्रा की अध्यक्षता की. इसमें देशभर से आए साधु-संतों का विधिवत स्वागत किया गया. पहली बार मेले में डमरू यात्रा को शामिल किया गया, जिसने भगवान शिव की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को दिखाया. शोभायात्रा 11 फरवरी को शाम सात बजे से भवनाथ प्रवेश द्वार से मंदिर तक निकाली गई.
From sacred rituals to the vibrant energy of the gathering, discover five days of faith and tradition at the Mahashivratri Mela 2026. Plan your visit and immerse yourself in this journey.
— Gujarat Tourism (@GujaratTourism) February 7, 2026
11th to 15th February, 2026 | Bhavnath Temple, Junagadh#BhavnathMela2026#BhavnathMahadev… pic.twitter.com/KsCGIvz9Zj
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us