ससंद में पेश हुए केंद्रीय बजट की गुजरात CM ने की प्रशंसा, कहा- ये विकसित भारत को गति देने वाला

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को पेश किए गए बजट को गुजरात के सीएम ने सराहा है. उन्होंने इस बजट का स्वागत किया है.

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को पेश किए गए बजट को गुजरात के सीएम ने सराहा है. उन्होंने इस बजट का स्वागत किया है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
CM Bhupendra Patel

CM Bhupendra Patel: (X@InfoGujarat)

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट 2026-27 पेश किया, जिसमें उन्होंने कई अहम घोषणाएं की. गुजरात के मुख्यमंत्री ने इस बजट की सराहना की. उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में आए इस बजट का स्वागत किया. उन्होंने इसे विकसित और आत्मनिर्भर भारत को गति देने वाला बजट बताया. 

Advertisment

गुजरात सीएम ऑफिस ने सीएम का बयान जारी किया, जिसमें सीएम ने कहा कि कर्तव्य भवन में तैयार हुआ ये बजट तीन प्रमुख जिम्मेदारियों पर केंद्रित है. पहला दायित्व, आर्थिक विकास को तेज और स्थायी बनाना, दूसरा जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना और उनकी क्षमताओं का निर्माण करना और तीसरा सबका साथ-सबका विकास की भावना की तरह समावेशी विकास को प्राथमिकता देना है.

पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर बनेंगे

सीएम ने कहा कि ये बजट ज्ञान के पांच स्तंभों जैसे- युवा, अन्नदाता, गरीब, दिव्यांगजन और नारी शक्ति को सशक्त करेगा. समाज के हर वर्ग को विकसित भारत के निर्माण में भागीदार बनाने की सराहनीय पहल है. उन्होंने कहा कि लोथल और धोलावीरा को देश के पुरातात्विक विरासत पर्यटन क्लस्टर में शामिल करने से गुजरात में विरासत भी और विकास भी की सोच को मजबूती दी जाएगी. पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर बनाए जाएंगे.

गुजरात के विकास को गति दी जाएगी 

सीएम ने इस बजट को शहरी विकास को नई दिशा देने वाला बजट बताया. उन्होंने कहा कि टियर-2 और टियर-3 शहरों को सिटी इकोनॉमिक रीजन के रूप में डेवलप किया जाएगा. इससे गुजरात के छोटे शहरों को विकास की गति दी जाएगी. सीएम ने कहा कि सूरत से दानकुनी तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और नई राष्ट्रीय जलमार्गों की घोषणा से गुजरात की लॉजिस्टिक्स क्षमता और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा. करतादाओं के प्रति सम्मान दिखाने वाले ऐलानों की सीएम ने सराहना की. उन्होंने इस बजट के लिए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया. 

Advertisment