गोवा में शिक्षा क्रांति की शुरुआत, केजरीवाल ने ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन कर छात्रों को सौंपी डिजिटल ताकत

Goa News: गोवा के बेनाउलिम में छात्रों के लिए मुफ्त ई-लाइब्रेरी की शुरुआत, 10 हजार से ज्यादा ई-बुक्स और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा.

Goa News: गोवा के बेनाउलिम में छात्रों के लिए मुफ्त ई-लाइब्रेरी की शुरुआत, 10 हजार से ज्यादा ई-बुक्स और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Goa E Library

Goa E Library Photograph: (NN)

Goa News: गोवा के बेनाउलिम स्थित Our Lady of Patrocinio Community Centre में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हुई. Arvind Kejriwal ने यहां छात्रों के लिए आधुनिक ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया. इस परियोजना की पहल विधायक कैप्टन वेंजी वीगास द्वारा की गई है. इसका मकसद राज्य के छात्रों को डिजिटल माध्यम से बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है.

Advertisment

दस हजार से ज्यादा ई-बुक्स करवाई गई उपलब्ध 

ई-लाइब्रेरी में 10,000 से ज्यादा ई-बुक्स उपलब्ध कराई गई हैं. अलग-अलग कक्षाओं के लिए वीडियो लेक्चर, सिमुलेशन और प्रैक्टिस मॉड्यूल भी जोड़े गए हैं. इसके अलावा जेईई, नीट, क्लैट समेत 40 से अधिक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन टेस्ट की सुविधा दी गई है. खास बात यह है कि यह पूरी सुविधा निशुल्क रखी गई है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र भी बिना किसी बाधा के पढ़ाई कर सकें.

कितनी कारगर साबित होगी डिजिटल ई-लाइब्रेरी

राज्य में शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई चुनौतियां सामने आती रही हैं. कई स्कूलों में शिक्षकों और संसाधनों की कमी देखी गई है. ऐसे में डिजिटल ई-लाइब्रेरी छात्रों के लिए एक सहायक विकल्प बनकर सामने आई है. इससे वे घर या सेंटर पर बैठकर आधुनिक तकनीक के जरिए पढ़ाई कर सकेंगे.

समाज के विकास की मजबूत नींव बताया 

इस अवसर पर शिक्षा को समाज के विकास की मजबूत नींव बताया गया. पहल का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के छात्रों को भी बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि वे प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें. उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में छात्र और अभिभावक मौजूद रहे. सभी ने इस पहल का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इससे शिक्षा का स्तर और मजबूत होगा. यह ई-लाइब्रेरी न केवल डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराएगी, बल्कि छात्रों के आत्मविश्वास को भी बढ़ाने में मददगार साबित होगी.

यह भी पढ़ें: गोवा मैरीटाइम कॉन्क्लेव : हिंद महासागर में सहयोग मजबूत, 14 देशों के नौसेना प्रमुखों ने समुद्री सुरक्षा का संकल्प लिया

Goa
Advertisment