/newsnation/media/post_attachments/images/2017/03/11/15-counting.jpg)
फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझान आने शुरू हो गए हैं। अब तक आए रुझानों के मुताबिक 117 विधानसभा सीटों वाले पंजाब में कांग्रेस बढ़त लेती दिख रही है।
अब तक 117 सीटों के लिए आए रूझान में कांग्रेस 64 सीटों पर जबकि आप 26 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, शिरोमणि अकाली दल 26 सीटों पर आगे है। पंजाब में लांबी सीट पर प्रकाश सिंह बादल आगे चल रहे हैं। वहीं, अमरिंदर सिंह दूसरे नंबर पर हैं। अमरिंदर हालांकि पटियाला सीट से जरूर आगे चल रहे हैं। राज्य के उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी (आप) सांसद भगवंत मान बढ़त बनाए हुए है। इस दौड़ में अन्य उम्मीदवार कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू है।
Punjab: Parkash Singh Badal leading from Lambi. Capt Amarinder Singh second and AAP's Jarnail Singh third #ElectionResultspic.twitter.com/L8xN3TnN5b
— ANI (@ANI_news) March 11, 2017
दूसरी ओर, 40 सीटों वाले गोवा के लिए जारी हुए 24 सीटों के रुझान में बीजेपी 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि कांग्रेस 12 सीटों पर आगे है।
यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव परिणाम: शुरूआती रुझान में यूपी में बीजेपी की लहर, उत्तराखंड में बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर
मणिपुर की 60 सीटों वाले विधानसभा में बीजेपी 15 पर जबकि कांग्रेस भी 12 पर आगे है। एनपीएफ भी 3 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। मणिपुर में इरोम शर्मिला पीछे चल रही है। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री ओकराम सिंह ओबोबी आगे हैं।
#ManipurElection2017 Okram Ibobi Singh leading from Thoubal pic.twitter.com/oRllL6uOqV
— ANI (@ANI_news) March 11, 2017
यह भी पढ़ें: Live विधानसभा चुनाव परिणाम 2017:यूपी में बीजेपी,पंजाब में कांग्रेस, उत्तराखंड में बराबर पर हैं दोनो दल
Source : News Nation Bureau