केजरीवाल को मिला कुमार विश्वास और योगेंद्र यादव का समर्थन, कहा-केजरीवाल रिश्वत लेंगे, ऐसा मानना मुश्किल

केजरीवाल पर घूस लेने के आरोपों के लिए ठोस सबूत होने चाहिए।

केजरीवाल पर घूस लेने के आरोपों के लिए ठोस सबूत होने चाहिए।

author-image
Deepak Kumar
एडिट
New Update
केजरीवाल को मिला कुमार विश्वास और योगेंद्र यादव का समर्थन, कहा-केजरीवाल रिश्वत लेंगे, ऐसा मानना मुश्किल

भ्रष्टाचार के आरोप से घिरे अरविंद केजरीवाल को कुमार विश्वास और योगेंद्र यादव का समर्थन (फाइल फोट

भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके पुराने दोस्त और अन्ना आंदोलन के सहयोगी योगेंद्र यादव का समर्थन मिला है।

Advertisment

योगेंद्र यादव अब अपनी पार्टी बना चुके हैं। स्वराज इंडिया के संस्थापक यादव ने कहा, 'मैं केजरीवाल के अंदर सत्ता की भूख, घमंड और तानाशाही होने की बात मान सकता हूं लेकिन घूस लेने के आरोपों के लिए ठोस सबूत होने चाहिए।'

पानी मंत्री के पद से हटाए जाने के बाद कपिल मिश्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सत्येंद्र जैन से 2 करोड़ रुपये लिए जाने का आरोप लगाया था।

वहीं कुमार विश्वास भी अब केजरीवाल के समर्थन में उतर आए हैं। कुमार विश्वास ने कहा, 'अरविंद से मेरा 12 साल का परियच रहा है और इतने साल काम करने के बाद मैं कह सकता हूं कि अरविंद भ्रष्टाचार करेगा, यह मैं सोच भी नहीं सकता।'

केजरीवा के खिलाफ लगाए गए आरोपों को पार्टी भी खारिज कर चुकी है। अभी तक हालांकि पार्टी ने मिश्रा के बयानों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। माना जा रहा है कि पार्टी मिश्रा को बाहर निकालने का मन बना चुकी है।

ये भी पढ़ें- कपिल मिश्रा का हाहाकार- आप में भ्रष्टाचार, केजरीवाल है भ्रष्टाचारी, मंत्री से लिए दो करोड़ रुपये

पार्टी के अन्य विधायक संजीव झा ने कहा, 'इससे बड़ी नीचता क्या हो सकती है। हमें कहा था कि चुनाव हारे तो कारण पानी होगा और आज कजेरीवाल का नाम ले रहे हैं। सभी आरोप हास्यास्पद और मनगढंत है। मदन लाल और कपिल मिश्रा को छोड़कर सभी अरविंद के साथ है।'

मिश्रा के बयान के बाद दिल्ली की राजनीति में हलचलें तेज हो गई है। विपक्ष ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की है वहीं आप ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।

ये भी पढ़ें- आम आदमी पार्टी नेता विश्वास अब पार्टी के ख़िलाफ़ करेंगे आंदोलन, कहा- जंतर मंतर वाला जोश अभी बरकरार
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा केजरीवाल के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं और इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जा सकती। वहीं पार्टी नेता और पंजाब में पार्टी के पूर्व संयोजक संजय सिंह ने कहा कि मंत्री पद से हटाए जाने की बौखलाहट में मिश्रा केजरीवाल के खिलाफ बेहूदा बयानबाजी कर रहे हैं।

IPL 10 से जुड़ी हर खबर के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

yogendra yadav kapil mishra Manish Sisodia Kumar Vishwas
      
Advertisment