दिल्ली में खतरे के निशान के पास पहुंचा यमुना का जलस्तर, यूपी के 12 जिलों में बाढ़ जैसे हालात

Yamuna Water Level: देश के कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है. जिसके चलते कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. इस बीच दिल्ली में भी यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है.

Yamuna Water Level: देश के कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है. जिसके चलते कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. इस बीच दिल्ली में भी यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है.

author-image
Suhel Khan
New Update
Delhi Yamuna Water Level

दिल्ली में उफान पर यमुना Photograph: (ANI/File)

Yamuna Water Level: पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर अब दिल्ली में यमुना में भी दिखाई देने लगा है. भारी बारिश के चलते दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में यमुना का जलस्तर 204.5 मीटर खतरे का निशान माना जाता है जो रविवार को 204.14 मीटर के निशान तक पहुंच. माना जा रहा है कि एक या दो दिन में ये खतरे के निशान को छू लेगा. बता दें कि हरियाणा और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा है.

Advertisment

खतरे के निशान से थोड़ा नीचे यमुना का जलस्तर

फिलहाल दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से थोड़ा नीचे है. जिस पर सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी नजर बनाए हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में यमुना का उच्चतम जलस्तर जुलाई 2023 में 208.66 मीटर दर्ज किया गया था, जिसके कारण राजधानी के निचले इलाकों, जैसे यमुना बाज़ार, राजघाट और सिविल लाइंस, में बाढ़ आ गई थी.

रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज का पानी नदी में आता है; और लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ सकता है. अधिकारियों ने अगले 24-48 घंटों में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंचने की चेतावनी दी है. इस बीच प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को यमुना के किनारों के पास जाने से बचने की सलाह जारी की है.

बाढ़ की चपेट में यूपी के 12 जिले

उधर उत्तर प्रदेश के भी 12 जिलों में भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई है. गंगा और यमुना के बढ़ते जलस्तर के बीच उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है. प्रयागराज में भी बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. जहां गंगा और यमुना नदियों का पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया है. निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है और उन्हें निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है. वहीं वाराणसी में भी भारी बारिश के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ गया है. शनिवार शाम को प्रयागराज के नैनी में यमुना का जलस्तर 85.06 मीटर तक पहुंच गया. जबकि फाफामऊ में गंगा का जलस्तर भी 84.96 मीटर दर्ज किया गया. शनिवार को प्रयागराज के निचले इलाकों में 15,000 से ज़्यादा घरों में बाढ़ का पानी घुस गया.

ये भी पढ़ें: UP News: गोंडा में दर्दनाक हादसा, नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, 11 लोगों की गई जान

ये भी पढ़ें: UP News: गोंडा में दर्दनाक हादसा, नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, 11 लोगों की गई जान

delhi rain Delhi Yamuna water level yamuna water level Delhi Flood UP Flood
      
Advertisment