कुल्हाड़ी लेकर मेट्रो में चढ़ी महिला, सीआईएसएफ का एक जवान निलंबित

दिल्ली मेट्रो के सख्त सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर एक औरत मैट्रो के अंदर कुल्हाड़ी लेकर चढ़ गई। मैट्रो के अंदर एक अन्य महिला यात्री से झगड़ा होने पर उसने उस कुल्हारी से हमला करने की कोशिश भी की।

दिल्ली मेट्रो के सख्त सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर एक औरत मैट्रो के अंदर कुल्हाड़ी लेकर चढ़ गई। मैट्रो के अंदर एक अन्य महिला यात्री से झगड़ा होने पर उसने उस कुल्हारी से हमला करने की कोशिश भी की।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
कुल्हाड़ी लेकर मेट्रो में चढ़ी महिला, सीआईएसएफ का एक जवान निलंबित

दिल्ली मेट्रो के सख्त सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर एक औरत मेट्रो के अंदर कुल्हाड़ी लेकर चढ़ गई। इससे मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगा है। कुल्हारी लेकर अंदर गई महिला ने एक अन्य यात्री से सीट को लेकर हुए झगड़े के बाद उस पर कुल्हारी से हमला करने की कोशिश भी की।

Advertisment

घटना सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन की है। गुरुवार शाम हुई को एक 65 वर्षीय महिला मेट्रो कोट में एक छोटी सी कुल्हाड़ी ले गई। कोच के अंदर एक अन्य महिला से यात्री के साथ झगड़ा होने पर उसने कुल्हारी से हमला करने की कोशिश की।

रिपोर्ट्स के मुताबिक गुड़गांव के संजीव सुखीजा ने बताया कि उनकी पत्नी रेनू सुखीजा और नजीबा काजमी शाम 6 बजे येलो लाइन से गुड़गांव लौट रहे थे। इसी ट्रेन में बुजुर्ग महिला भी लेडीज डिब्बे में चढ़ीं और दूसरी महिला से सीट देने के लिए कहने लगी। महिला के इनकार करने पर बुजुर्ग महिला ने उन्हें थप्पड़ मार दिया।

जब नजीबा काजमी ने बुजुर्ग महिला को रोका, तो गुस्से में उन्होंने अपने बैग से कुल्हाड़ी निकाल ली। इस पूरी घटना पर महिला डिब्बे में दहशत का माहौल बन गया और महिलाएं शोर मचाने लगीं। जिसके बाद सीआईएसएफ के जवानों ने बुजुर्ग महिला के हाथ से कुल्हाड़ी ले ली। यह पूरी घटना कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन के पास की है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने सुरक्षा में इस लापरवाही के लिए मौके पर मौजूद जवान को निलंबित कर दिया है और जांच के आदेश दिए है।

Source : News Nation Bureau

Delhi Metro कंगना रनाउत को CISF कर्मी ने मारा थप्पड़
Advertisment