/newsnation/media/media_files/2026/02/26/delhi-2026-02-26-07-33-32.jpg)
delhi
फरवरी का माह खत्म होने को है. गर्मी अभी से अपने तेवर दिखाने लगी है. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के राज्यों में ऐसे ही हालात बने हुए हैं. यहां पर अभी से गर्मी अपने तेवर दिखा रही है. राजस्थान के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच चुका है. आइए आपको बताते हैं दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक देश के अलग-अलग क्षेत्रों में तापमान कैसा रहने वाला है.
दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में मौसम अब करवट ले रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट की माने तो आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान बढ़ने का अनुमान है. हालांकि दिन के समय तेज हवाएं चल सकती हैं. आईएमडी के अनुसार, 26 फरवरी को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने का अनुमान है. वहीं, 27 फरवरी को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. 26 फरवरी को दिन के समय तेज सतही हवाएं चलेंगी. 27 फरवरी को हल्की धुंध छा सकती है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us