दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ सुहावना, बारिश के बाद उमस और गर्मी से मिली राहत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह से बदली छाई रही। वहीं दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकें में बारिश और हल्की बूंदाबांदी भी देखी गई।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह से बदली छाई रही। वहीं दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकें में बारिश और हल्की बूंदाबांदी भी देखी गई।

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ सुहावना, बारिश के बाद उमस और गर्मी से मिली राहत

दिल्ली-एनसीआर में बारिश (सांकेतिक चित्र)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्लीमें आज सुबह से बदली छाई रही। वहीं दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकें में बारिश और हल्की बूंदाबांदी भी देखी गई। जिसके बाद मौसम खुशगवार रहा। मौसम में हुए इस सुहावने बदलाव की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली गई है। बता दें बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Advertisment

मौसम विभाग ने पहले ही इस बात की संभावना जताई थी कि आने वाले दिनों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की से सामान्य बारिश हो सकती है।

बुधवार को दिल्ली का तापमान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बताया गया। सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 79 फीसदी रहा था।

वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 36.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

और पढ़ें: केरल में इस वजह से हुई भारी बारिश, आयी बाढ़, नासा ने VIDEO में किया खुलासा

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और राज्य के अधिकांश जिलों में 22 से 25 अगस्त के बीच भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में जारी बारिश से बुधवार को जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी मध्य प्रदेश के मध्य भाग में कम दबाव का क्षेत्र बनने के साथ चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है जिससे राज्य में बारिश का दौर जारी है। 

(इनपुट आईएएनएस से)

Source : News Nation Bureau

weather delhi heavy rain Delhi NCR Rain
Advertisment