Uttam Nagar Murder Case: निर्मम हत्या के मामले में दिल्ली सरकार का कड़ा एक्शन, घर पर चला बुलडोजर

Uttam Nagar Murder Case: दिल्ली के उत्तर नगर में होली पर युवक की हत्या के मामले में सरकार ने बुलडोजर से कार्रवाई की है. पुलिस ने अब तक मामले में एक नाबालिग समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है.

Uttam Nagar Murder Case: दिल्ली के उत्तर नगर में होली पर युवक की हत्या के मामले में सरकार ने बुलडोजर से कार्रवाई की है. पुलिस ने अब तक मामले में एक नाबालिग समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है.

author-image
Mohit Saxena
New Update
ropar bulldozer action

सांकेतिक तस्वीर Photograph: (Social)

Uttam Nagar Murder Case: दिल्ली के उत्तम नगर में होली पर हुई निर्मम हत्या के मामले में सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है. आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया गया है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की संपत्ति पर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस से अब तक एक नाबालिग समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले में आगे की जांच जारी है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. रैपिड एक्शन फोर्स और पुलिस बल की बड़ी संख्या यहां पर मौजूद है. लोगों के यहां पर प्रवेश पर रोक लगाई गई है.

Advertisment

क्या है मामला

होली के दिन उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में एक महिला पर पानी से भरा गुब्बारा फेंका गया था. इस पर अलग-अलग समुदाय के दो परिवार भिड़ गए थे. बाद में दूसरे पक्ष ने होली खेलकर आ रहे लड़की के रिश्तेदार तरुण की पीट-पीट कर हत्या कर डाली. इस घटना के बाद तनाव चरम पर पहुंच गया. बीते शुक्रवार को आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर के सामने बाइक और कार पर में आग लगा डाली. 

मृतक के चाचा ने बताया पूरा मामला  

मृतक तरुण के चाचा टेकचंद ने बताया कि होली की शाम लड़की बालकनी में पानी का गुब्बारा लेकर खड़ी थी. गुब्बारा अचानक हाथ से छूट छूटकर नीचे खड़ी दूसरे समुदाय की महिला पर गिर गया. इस पर महिला ने झगड़ा करना शुरू कर दिया. बच्ची और उसके परिवार वालों ने इस पर माफी भी मांगी ली थी. परिवार ने कहा कि बच्ची ने गुब्बारा जानबूझकर नहीं फेंका था. यह गलती से गिर गया था. इसके बावजूद समुदाय विशेष के लोगों ने घर पर हमला शुरू कर दिया. आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी. महिलाओं के साथ बदसलूकी की. इस झड़प में तरुण के दादा मान सिंह भी घायल हो गए. 

गुस्साए लोगों ने उत्तम नगर थाने का घेराव किया. शुक्रवार देर रात तक थाने के बाहर सड़क पर बैठे रहे. हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया. घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा फूटा था. आरोपियों पर संख्त कार्रवाई की मांग की गई थी.

Delhi Crime
Advertisment