दिल्ली ने ओढ़ी कोहरे की चादर, 19 ट्रेनें हुईं लेट

एक दिन पहले बुधवार का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

एक दिन पहले बुधवार का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

author-image
sunita mishra
एडिट
New Update
दिल्ली ने ओढ़ी कोहरे की चादर, 19 ट्रेनें हुईं लेट

दिल्ली ने ओढ़ी कोहरे की चादर

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है। वहीं, दृश्यता 800 मीटर रही।

Advertisment

उत्तरी रेलवे के मुताबिक, दिल्ली और उत्तरी भारत के अन्य भागों में कोहरे के चलते 19 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जबकि अन्य छह के समय में बदलाव किया गया है।

उत्तरी रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'एक ट्रेन रद्द कर दी गई है।'  मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दिनभर आसमान साफ रहेगा।

दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे नमी का स्तर 85 फीसदी दर्ज किया गया। वहीं, एक दिन पहले बुधवार का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

और पढ़ें: FLASHBACK: अमिताभ का उड़ाया मजाक, फिर देना पड़ा राजेश खन्ना से भी दमदार किरदार

Source : News Nation Bureau

Trains Delayed Fog in Delhi
Advertisment