दिल्ली में आज शाम हो सकती है बारिश, तेज धूप में झुलसा मध्य प्रदेश और बिहार

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार की सुबह धूपभरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का औसत तापमान है।

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार की सुबह धूपभरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का औसत तापमान है।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
दिल्ली में आज शाम हो सकती है बारिश, तेज धूप में झुलसा मध्य प्रदेश और बिहार

फाइल फोटो

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार की सुबह धूपभरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का औसत तापमान है।

Advertisment

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'आसमान में आंशिक तौर पर बदली छाई रहेगी। शाम या देर रात को आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है।'

दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आद्रता का स्तर सुबह 8.30 बजे 44 फीसदी दर्ज किया गया। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें: निपाह पर तेलंगाना हुआ अलर्ट, केरल में अब तक 10 की मौत

मध्य प्रदेश में तेज धूप

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में तेज धूप पसीना बहाने वाली है। वहीं, लू के असर से जनजीवन बेहाल है। राज्य में लगातार गर्मी का असर बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में लू का असर रहा।

खरगोन में 46 डिग्री तापमान

खरगोन में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में छतरपुर, दमोह, होषंगाबाद, राजगढ़, रायसेन, खरगोन, उमरिया, सागर आदि स्थानों पर लू चलने के आसार हैं।

बिहार में चिलचिलाती धूप

बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में चिलचिलाती धूप निकली है। वातावरण में नमी के कारण उमस भरी गर्मी जारी है। इस बीच, राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के अन्य शहरों में भागलपुर का बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री, गया का 28.4 डिग्री और पूर्णिया का 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा परंतु सीमांचल के हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवा चलने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन की मुलाकात में हो सकती है देरी

Source : IANS

delhi imd thunderstorm
      
Advertisment