दिल्ली एनसीआर में पड़ी बारिश की फुहारें, मौसम हुआ सुहावना

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह से छाई बदली दोपहर होते होते बारिश में बदल गई। जिससे मौसम सुहावना हो गया।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह से छाई बदली दोपहर होते होते बारिश में बदल गई। जिससे मौसम सुहावना हो गया।

author-image
Aditi Singh
एडिट
New Update
दिल्ली एनसीआर में पड़ी बारिश की फुहारें, मौसम हुआ सुहावना

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह से छाई बदली दोपहर होते होते बारिश में बदल गई। जिससे मौसम सुहावना हो गया।

Advertisment

मौसम विभाग ने शनिवार सुबह यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया । अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभवाना है। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्रता 85 फीसदी दर्ज की गई।

आईएमडी के एक अधिकारी ने 21 जुलाई से 25 जुलाई के बीच दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है।

मानसून के पिछले महीने दस्तक देने के बाद एनसीआर में जोरदार बारिश अब तक नहीं हुई है।

दिल्ली में 1 जून से 18 जुलाई के बीच कुल 145.9 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 21 प्रतिशत कम है। बारिश कम होने के कारण दिल्ली सहित नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में गर्मी और उमस का मौसम बना रहा है, लेकिन अब मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: साइकिल हो या हाथी, किसी को भी बना लो साथी, कमल खिलकर रहेगा: पीएम मोदी

Source : News Nation Bureau

monsoon rainfall Delhi NCR temperature
Advertisment