/newsnation/media/post_attachments/images/2019/12/02/priyanka-gandhi-34.jpg)
प्रियंका गांधी( Photo Credit : Wikipedia)
रैली में कार्यकर्ता कई बार जोश में ऐसी गलती कर बैठते हैं जिससे शीर्ष नेताओं को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ जाता है. दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की रैली में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. पार्टी का एक कार्यकर्ता शीर्ष नेताओं के सम्मान में नारे लगा रहा था. इस दौरान उसने सोनिया गांधी, कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए. इसी क्रम में कार्यकर्ता को प्रियंका गांधी का भी जयकारा लगाना था, लेकिन गलती से वह ‘प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद’ के नारे लगाने लगा. इससे मंच पर उपस्थित पार्टी नेता असहज हो गए. हालांकि, पार्टी कार्यकर्ता ने तुरंत अपनी गलती सुधारी और प्रियंका गांधी के नाम से जयकारे लगाए.
यह भी पढ़ेंः निर्मला सीतारमण ने राहुल बजाज को दिया जवाब- राष्ट्रीय हित पर ऐसी बातों से लगती है चोट
दरअसल, केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में जनाक्रोश रैली करने जा रही है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी इस रैली में शामिल होंगे. दिल्ली के विधानसभा चुनाव से पहले होने वाली इस रैली को काफी अहम माना जा रहा है. इस रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने पूरी जान लगा दी है.
यह भी पढ़ेंः दिल्ली में प्याज की किल्लत पैदा कर रही है केंद्र सरकार: मनीष सिसोदिया
इसी रैली की रणनीति बनाने के लिए रविवार को बवाना क्षेत्र में एक सभा आयोजित की गई. इस सभा में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और पार्टी के अन्य नेता भी शामिल हुए. जब सुभाष चोपड़ा मंच पर खड़े होकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भर रहे थे, कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार पार्टी के जयकारे लगाने लगे. इसी दौरान गलती से प्रियंका गांधी की जगह प्रियंका चोपड़ा के नारे लगा बैठे.
#WATCH Delhi: Slogan of "Sonia Gandhi zindabad! Congress party zindabad! Rahul Gandhi zindabad! Priyanka Chopra zindabad!" (instead of Priyanka Gandhi Vadra) mistakenly raised by Congress' Surender Kr at a public rally. Delhi Congress chief Subhash Chopra was also present.(01.12) pic.twitter.com/ddFDuZDTwH
— ANI (@ANI) December 1, 2019
Source : न्यूज स्टेट ब्यूरो