New Update
/newsnation/media/post_attachments/images/2017/01/21/69-najeebahmad_JNU.jpg)
File Photo
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के गायब छात्र नजीब अहमद के परिवार से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। नजीब के परिवार को यह फोन उत्तर प्रदेश से आया।
पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
Advertisment
पुलिस इस मामले की तफ्तीश करने में जुटी है कि फिरौती के लिए किया गया कॉल सही है या नहीं।
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से गायब छात्र नजीब अहमद पिछले कई महीने से लापाता है। दिल्ली पुलिस ने नजीब की सूचना देने वालों के बारे में जानकारी देने वालों को 10 लाख रुपये का ईनाम दिए जाने की घोषणा की है।
ये भी पढ़ें- पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए दिल्ली पुलिस के पास नहीं पहुंचे नजीब अहमद के रूममेट
नजीब पिछले साल अक्टूबर से लापता है। मामले की जांच दिल्ली क्राइम ब्रांच कर रही है।
Source : News Nation Bureau