/newsnation/media/media_files/2026/03/08/pm-modi-2026-03-08-13-50-20.jpg)
pm modi
Pm Modi Ring Corridor Inauguration Live Updates: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रविवार को पीएम मोदी ने मेट्रो के दो कॉरिडोर का उद्घाटन किया. इस दौरान प्रधानमंत्री दिल्ली को 33,500 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी.
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi inaugurates and lays the foundation stone of multiple projects worth Rs 15,200 crore under the General Pool Residential Accommodation (GPRA) Redevelopment Plan.
— ANI (@ANI) March 8, 2026
(Source: DD) pic.twitter.com/uEPg3EoNjc
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो के 2 नए कॉरिडोर का उद्घाटन किया. इनमें लगभग 12.3 किमी का मजलिस पार्क-मौजपुर बाबरपुर (पिंक लाइन) कॉरिडोर और करीब 9.9 किमी का दीपाली चौक-मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) कॉरिडोर शामिल हैं. नई कनेक्टिविटी से दिल्ली के कई इलाकों का लाभ होगा. जिनमें बुराड़ी, जगतपुर-वजीराबाद, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार, मधुबन चौक, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा और मजलिस पार्क आदि शामिल हैं.
नारी शक्ति हर क्षेत्र मे एक नई ऊर्जा से आगे बढ़ रही: पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है. आज भारत महिला सशक्तिकरण की नई गाथा लिख रहा है. सीएम रेखा गुप्ता के सफल नेतृत्व में राजधानी का विकास तेजी से हो रहा है. राजनीति, प्रशासन, विज्ञान, खेल या समाज सेवा का क्षेत्र भारत की नारी शक्ति हर क्षेत्र मे एक नई ऊर्जा से आगे बढ़ रही है. मैं देश की नारी शक्ति को आज महिला दिवस पर बहुत बधाई देता हूं और राष्ट्र के विकास में उनके असीमित योगदान को लेकर ऋण स्वीकार करता हूं."
दिल्ली का विकास केवल एक शहर के विकास से नहीं: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, 'आज हम सब दिल्ली में विकास को नई गति देने को लेकर एकत्र हुए हैं. आप लोगों ने एक साल पहले जिस नई उम्मीद और संकल्प के साथ दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाई थी, उसका परिणाम आज यहां दिख रहा है. मेट्रो के विस्तार से हजारों सरकारी कर्मचारियों के आवासों तक पहुंच मिलेगी. देश की राजधानी में सुविधाओं में लगातार सुधार हो रहा है. दुनिया का कोई भी व्यक्ति जब भारत जैसे विशाल लोकतंत्र के बारे में सोचता है तो अक्सर उसके मन में दिल्ली में यह तस्वीर आती है. दिल्ली केवल भारत की राजधानी नहीं, ये भारत की पहचान है. ये भारत की ऊर्जा का प्रतीक है. दिल्ली का विकास केवल एक शहर के विकास से नहीं, यह पूरे देश की छवि से संबंधित है.
पीएम मोदी ने आगे कहा,'आज जो मेट्रो का नया सेक्शन आरंभ हुआ है. इससे राजधानी के लाखों लोगों को बड़ी सुविधा मिलने वाली है. खासतौर पर पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोगों के लिए अब रोज का सफर पहले से आसान हो जाएगा. इन सबके साथ ही गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम जैसे एनसीआर के शहरों से राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में आवाजाही आसान हो जाएगी.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us