/newsnation/media/post_attachments/images/2017/03/29/99-29_03_2017-noidacrimestudent.jpg)
नाइजीरियन हमले के विरोध में प्रदर्शन (फाइल फोटो)
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में अफ्रीकी नागरिकों पर नस्लीय हमलों का सिलसिला जारी है। बुधवार को भी एक अफ्रीकी महिला के साथ लोगों ने मारपीट की। महिला को घायल अवस्था में नजदीकी कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल महिला की हालत ठीक है।
जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों ने केन्या की रहने वाली महिला को कैब से उतारकर मारपीट की। मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बता दें महिला ola टैक्सी से दिल्ली से ग्रेटर नोएडा जा रही थी।
Uttar Pradesh: Nigerian woman allegedly slapped near Alstonia Apartments in Greater Noida.
— ANI UP (@ANINewsUP) March 29, 2017
महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया है। कैलाश अस्पताल के मेडिकल सुप्रीटेंडेंड डॉ. सानील कपूर ने ने इस बात की जानकारी दी। डॉ कपूर के अनुसार,' केन्याई महिला के शरीर पर कोई मार्क नहीं थे। महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया है।'
There were no visible marks of injury, she has been discharged: Dr Sanil Kapoor, Medical Superintendent, Kailash Hospital pic.twitter.com/tfLIgSKbvF
— ANI UP (@ANINewsUP) March 29, 2017
इसे भी पढ़ें: अगर गृह मंत्रालय ने दे दी मंजूरी, तो जल्द होगी भारत-पाकिस्तान सीरीज
ये घटना नॉलेज पार्क थाने की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि हमला तड़के सुबह साढ़े चार बजे हुआ है। जिले के डीएम की मीटिंग में पुलिस अधिकारियों ने विदेशी नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया था, लेकिन ये घटना पुलिस की नाकामी साफ बयां कर रही है।
इसे भी पढ़ें: प्रतिबंधित उल्फा संगठन ने दलाई लामा को दी धमकी
बता दें कि ग्रेटर नोएडा में एक स्कूल स्टूडेंट की मौत में कथित तौर पर अफ्रीकियों का हाथ सामने आने के बाद शहर के कुछ लोगों का गुस्सा भड़क उठा था।
इसे भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में नाइजीरियाई छात्रों पर हमला, सुषमा स्वराज ने राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट
Source : News Nation Bureau