नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (फोटो- एएनआई)
बढ़ती ठंड, कोहरे और धुंध का असर लंबी दूरी के ट्रेनों पर नजर आने लगा है।
दिल्ली से चलने वाली 49 ट्रेने देरी से चल रही हैं। वहीं, देरी के कारण 14 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। एक ट्रेन को कैंसल भी करना पड़ा है।
ट्रेन की देरी से चलने के कारण नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ है। इसके अलावा दिल्ली स्टेशन, आनंद विहार स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर भी यही हाल है। पिछले करीब 20 दिनों से उत्तर भारत के कई स्टेशनों पर यही हाल है।
49 trains delayed, 14 rescheduled and one cancelled: Visuals from New #Delhi Railway Station #Pollutionpic.twitter.com/1cq0W4oOnS
— ANI (@ANI) November 18, 2017
दिल्ली का न्यूनतम तापमान शनिवार सुबह 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री ऊपर है। भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'सुबह हल्के कुहासे के साथ दिन में आंशिक तौर पर बदली छाई रहेगी।'
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 86 प्रतिशत और दृश्यता 1,000 मीटर दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह 1.3 मिलीमीटर बारिश हुई थी।
अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
रेलवे के एक प्रवक्ता के मुताबिक, उत्तरी भारत में कोहरे के कारण कुल 49 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, 14 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है और अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।
वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री नीचे 25.5 डिग्री सेल्सियस , जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में बारिश की फुहारों ने मौसम किया ठंडा, पहाड़ी इलाकों में हो रही है बर्फबारी
Source : News Nation Bureau