/newsnation/media/post_attachments/images/2018/01/01/20-traffic.jpg)
नए साल पर दिल्ली में भारी जाम (फोटो- एएनआई)
नए साल का जश्न पूरी दुनिया बड़े जोर-शोर से मना रही है लेकिन दिल्लीवासियों के लिए नए साल की शुरुआत जाम से सामना कर के हो रहा है। दिल्ली के कई इलाके में काफी ज्यादा जाम लगा हुआ है। इंडिया गेट और उसके आस-पास के इलाके में करीब एक लाख सैलानी पहुंचे हुए है। दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी हैं।
पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि ' इंडिया गेट के आसपास करीब 1 लाख लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए पहुंचे हैं, जिसके कारण भारी जाम लग गया है। इंडिया गेट के पास पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है। इसलिए आप लोग कृप्या इस इलाके के पास के रास्ते का प्रयोग ना कीजिए।'
Traffic Alert
Traffic will remain very heavy near India Gate C-Hexagon due to gathering of more than 1 lakh pedestrian and heavy volume of motorist. No parking available around India Gate . Advised to avoid India Gate and take alternate route.
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) January 1, 2018
खबर के मुताबिक इंडिया गेट, लोधी रोड, अशोक रोड, विकास मार्ग, शाहजहां रोड, संसद मार्ग, अकबर रोड, राजेंद्र प्रसाद रोड, मिंटो रोड, आश्रम आदि सभी जगहों पर भयंकर जाम की स्थिति बनी हुई है।
Delhi: Huge rush at India Gate on #NewYear2018. Police say almost 1 lakh visitors are present in the area. pic.twitter.com/9UuCtfgFCq
— ANI (@ANI) January 1, 2018
कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, के पास भी भारी जाम की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने लाजपत नगर फ्लाईओवर पर जाने से भी बचने की सलाह दी है। यहां कुछ मरम्मत का काम चल रहा है, इस कारण जाम की स्थिति बन सकती है।
#Delhi's Mandi House area witnesses massive traffic jam on #NewYear2018pic.twitter.com/C9TnuFk5tt
— ANI (@ANI) January 1, 2018
छतरपुर मंदिर और साई मंदिर के आसपास के इलाके में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से जाम की स्थिति बन सकती है, इसलिए लोगों से उस इलाके में जाने से बचने को कहा गया है।
बता दे जाम की स्थिति से बचने के लिए गूगल मैप की मदद लें और घर से निकलने से पहले ही ये जान लेने की कोशिश करें कि आखिर किस रूट में जाम की समस्या नहीं है। अगर कोई जरूरी काम न हो तो आज दिल्ली में घर से बाहर निकलने से बचें या फिर मेट्रो का इस्तेमाल करें।
Delhi: Huge traffic jams at Barapulla & DND (Delhi Noida Direct Flyway), Traffic Police say they are making diversions to ease the flow the traffic. #NewYear2018pic.twitter.com/do2IJKLxok
— ANI (@ANI) January 1, 2018
और पढ़ें: योगी सरकार अब करेगी गायों की जनगणना, 8 करोड़ का बजट हुआ जारी
Source : News Nation Bureau