दिल्ली: 'आप' MLA राजू धींगन के घर के बाहर सफाई कर्मचारियों ने फेंका कूड़ा

ईस्ट एमसीडी (दिल्ली नगर निगम) के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जगह-जगह कचड़ों का अंबार लगा है।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
दिल्ली: 'आप' MLA राजू धींगन के घर के बाहर सफाई कर्मचारियों ने फेंका कूड़ा

दिल्ली के लक्ष्मी नगर में लगा कचड़ों का ढेर

ईस्ट एमसीडी (दिल्ली नगर निगम) के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जगह-जगह कचड़ों का अंबार लगा है। हड़ताल पर गये कर्मचारी बकाया सैलरी और एरियर्स की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक एमसीडी और दिल्ली सरकार प्रशासन के बीच कोई स्थायी समाधान नहीं निकलता है वह हड़ताल जारी रखेंगे।

Advertisment

सफाई कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए त्रिलोकपुरी से आम आदमी पार्टी (आप) विधायक राजू धींगन के घर के बाहर कूड़ा फेंका।

ईस्ट दिल्ली के लक्ष्मी नगर, शाहदरा, केशव चौक, गांधी नगर, पटपड़गंज जैसे कई इलाकों में कचरों का अंबार लगा है। इस वजह से अब कूड़े से बदबू आने लगी है, जिससे लोगों को खासी दिक्कत हो रही है।

कर्मचारियों का कहना है कि पिछले लंबे समय से कोई स्थायी समाधान एमसीडी प्रशासन और दिल्ली सरकार के बीच नहीं निकाला जा रहा है। इससे कर्मचारियों को तय समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। बच्चों की स्कूल फीस से लेकर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार और बीजेपी के नेतृत्व वाली एमसीडी में लंबे समय से विवाद रहा है। सरकार और एमसीडी पैसे के आवंटन को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे हैं।

MCD sanitation workers Garbage problem News in Hindi
      
Advertisment