/newsnation/media/post_attachments/images/2017/05/23/14-Congress.jpeg)
एमसीडी उप-चुनाव में कांग्रेस और AAP को मिली बड़ी जीत (फाइल फोटो)
दिल्ली नगर निगम उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को झटका लगा है। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस ने एक-एक सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के सराय पीपल वार्ड से कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश गोयल ने बीजेपी प्रत्याशी मंगत राम शर्मा को 2743 मतों से हरा दिया।
वहीं, मौजपुर सीट पर आप प्रत्याशी रेशमा नदीम ने कांग्रेस प्रत्याशी रेखा को 699 मतों से हराया। मौजपुर में 14 मई तो सराय पीपल थला में 21 मई को मतदान हुआ था।
कांग्रेस उम्मीदवार गोयल की जीत पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने उन्हें बधाई दी है।
Congrats! Congress workers have worked hard in MCD ByElections!
Won SaraiPipalThala by 3000 votes Lost Maujpur by 600 votes-BJP came 3rd!
— Ajay Maken (@ajaymaken) May 23, 2017
AAP candidate Reshma Nadeem won MCD bypoll from Maujpur seat. pic.twitter.com/xLssOofHW9
— AAP (@AamAadmiParty) May 23, 2017
गौरतलब है कि पिछले महीने एमसीडी के 272 में 270 वार्डो में रविवार को मतदान हुआ था। दो उम्मीदवारों के निधन की वजह से दोनों वार्डो में चुनाव स्थगित कर दिए गए थे।
और पढ़ें: कपिल मिश्रा ने दिल्ली सीएम को दिया नया नाम, कहा- अरविंद 'हवाला' केजरीवाल
भाजपा ने 270 वार्डो में से 181 पर जीत दर्ज की है। वहीं आम आदमी पार्टी 270 में से मात्र 48 वार्डो में जीत हासिल कर सकी थी। वहीं कांग्रेस को मात्र 30 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने तीन, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने एक तथा समाजवादी पार्टी (सपा) ने एक सीट पर जीत हासिल की थी।
एंटरटेनमेंट की बड़ी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Source : News Nation Bureau