दिल्ली में खुलेगा मैडम तुसाद म्यूजियम,जल्द कर सकेंगे मशहूर हस्तियों का दीदार

दुनिया भर के सेलेब्रिटी के मोम के पुतलों लगाने के लिए फेमस मैडम तुसाद संग्राहलय अब आपको दिल्ली में भी देखने को मिलेगा

दुनिया भर के सेलेब्रिटी के मोम के पुतलों लगाने के लिए फेमस मैडम तुसाद संग्राहलय अब आपको दिल्ली में भी देखने को मिलेगा

author-image
Soumya Tiwari
एडिट
New Update
दिल्ली में खुलेगा मैडम तुसाद म्यूजियम,जल्द कर सकेंगे मशहूर हस्तियों का दीदार

Madame Tussaud Musuem

दुनिया भर के सेलेब्रिटी के मोम के पुतले लगाने के लिए फेमस मैडम तुसाद संग्रहालय अब आपको दिल्ली में भी देखने को मिलेगा। विश्व प्रसिद्ध यह संग्रहालय में आपको देश-दुनिया के चर्चित व्यक्तियों के पुतले देखने को मिलेंगे। दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस के रीगल सिनेमा में इसको स्थापित किया जायेगा।

Advertisment

यूरोप की मशहूर मीडिया एंटरटेनमेंट्स कंपनी मर्लिन एंटरटेनमेंट्स के अधिकारी जॉन जैकबसन ने इस बात की जानकारी दी। दिल्ली में खुलने वाला यह स्टूडियो 22वां मैडम तुसाद स्टूडियो होगा। इसमें बॉलीवुड, खेल, संगीत, महान शख्सियतों आदि की मोम की प्रतिमा लगाई जाएंगी, जो पूरी दुनिया में मशहूर है। इसका उदघाटन 2017 में होगा।

यह भी पढ़ें- मैडम तुसाद म्यूजियम में दिखने वाले पहले दक्षिण भारतीय अभिनेता बनेंगे बाहुबली प्रभास

जॉन जैकॉबसन ने बताया, 'जबसे साल 2000 में मैडम तुसाद में अमिताभ बच्चन के वैक्स पुतले को जगह मिली है, तब से भारतीयों के बीच मैडम तुसाद की लोकप्रियता बहुत बढ़ गई'। 'ऐसे में मैडम तुसाद की लोकप्रियता को और बढ़ाने के लिए दिल्ली में उसका केन्द्र खोलना हमें बेहतर लगा'।

यह भी पढ़ें- मैडम तुसाद में बिना शर्ट पहने दिखे जस्टिन बीबर

अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सचिन तेंदुलकर का पुतला लोग नजदीक से देख पाएंगे। इस म्यूजियम में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, करीना कपूर खान, ऐश्वर्या राय और रितिक रोशन जैसी मशहूर बॉलीवुड हस्तियों के पुतले भी मौजूद होंगे। दुनियाभर में वैक्स स्टैचू बनाने के लिए मशहूर मैडम तुसाद के 21 संग्राहलय है। जिसमें 2000 से अधिक पुतले लगाये गये हैं। 

HIGHLIGHTS

  • दुनियाभर में मैडम तुसाद संग्रहालय के 21 स्टूडियो हैं
  • दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित रीगल सिनेमा में किया जायेगा स्थापित

Source : News Nation Bureau

delhi Madame Tussauds regal cinema
      
Advertisment