New Update
/newsnation/media/post_attachments/images/2018/06/18/91-Delhi-1.jpg)
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूवानुर्मान व अनुसंधान (सफर) प्रणाली के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सोमवार सुबह वायु गुणवत्ता बहुत खराब है।
Advertisment
आईएमडी अधिकारी ने कहा, 'हल्की बारिश व गरज और तेज हवाएं चलने की संभावना के साथ आंशिक बदली छाई रहेगी।'
अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 66 फीसदी दर्ज हुआ।
वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 36.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
इसे भी पढ़ें: असम राइफल्स पर आतंकी हमला, 2 जवान शहीद
Source : IANS