Terror ALERT: देश के कई बड़े मंदिरों में IED ब्लास्ट की प्लानिंग, हमले की साजिश रच रहा है लश्कर-ए-तैयबा

Terror ALERT: देश के कई बड़े मंदिरों में आतंकी हमले की योजना है. सुरक्षा बलों ने हमले का अलर्ट जारी किया है. अलर्ट के बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Terror ALERT: देश के कई बड़े मंदिरों में आतंकी हमले की योजना है. सुरक्षा बलों ने हमले का अलर्ट जारी किया है. अलर्ट के बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Police file 1

दिल्ली में एक बार फिर से आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. खूफिया विभाग के सूत्रों की मानें तो लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी लाल किले के आसपास धमाके की साजिश रच रहे हैं. खास तौर पर उनके निशाने पर चांदनी चौक का प्रमुख मंदिर है.

Advertisment

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित एक मस्जिद में छह फरवरी को हुए धमाके के बाद लश्कर-ए-तैयबा भारत में बड़ी आतंकी हमले की प्लानिंग कर रहा था. 

इनपुट के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

जैसे ही सुरक्षा एजेंसियों को हमले का इनपुट मिला, वैसे ही केंद्रीय एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर लाल किले, चांदनी चौक और आसपास के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी. भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. संदिग्ध गतिविधियों पर दिल्ली पुलिस कड़ी नजर रख रही है. 

देश के बड़े मंदिर पर 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लश्कर के आतंकी देश के बड़े मंदिर को भी निशाना बना सकते हैं. दिल्ली के चांदनी चौक का मंदिर उनके निशाने पर है. हर प्रकार के संभावित खतरे को देखते हुए सुरक्षा बलों ने इससे निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं.

इस्लामाबाद की मस्जिद में हुआ था आत्मघाती हमला

बता दें, छह फरवरी को इस्लामाबाद की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान ब्लास्ट हुआ था. इस हमले में कई लोगों की मौत हो गई थी. कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं. इस्लामाबाद के शहजाद टाउन इलाके में स्थित इमाम बारगाह में ब्लास्ट हुआ था. मस्जिद में जुमे की नमाज चल रही थी तभी एक आत्मघाती हमलावर मस्जिद में घुसा और गेट के पास उसने खुद को उड़ा लिया. 

Advertisment