/newsnation/media/media_files/2026/02/14/ai-summit-ground-report-2026-02-14-22-58-57.jpg)
AI Summit Delhi Ground Report Photograph: (NN)
AI Summit Delhi: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज दुनिया को तेजी से बदल रही है. इसी विषय पर चर्चा करने के लिए नई दिल्ली में “इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026” का आयोजन किया जा रहा है. यह बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 16 से 20 तारीख के बीच भारत मंडपम में होगा. इस कार्यक्रम में दुनिया के कई बड़े नेता, टेक विशेषज्ञ और नीति निर्माता शामिल होंगे.
करीब 20 देशों के राष्ट्रपति लेंगे हिस्सा
इस समिट में करीब 20 देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति हिस्सा लेंगे. इनमें फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron और ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inacio Lula da Silva जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं. कुल मिलाकर 300 से ज्यादा विदेशी डेलीगेशन इस कार्यक्रम में भाग लेंगे.
कैसे हैं सुरक्षा इंतजाम
दिल्ली इस बड़े आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है. सुरक्षा के लिए एनडीएमसी ने 350 से ज्यादा हाईटेक AI कैमरे लगाए हैं. ये कैमरे पूरे इलाके पर नजर रख रहे हैं. एक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से सभी गतिविधियों की मॉनिटरिंग की जा रही है. दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस भी इस सिस्टम से जुड़ी हुई हैं, ताकि वीवीआईपी मूवमेंट, ट्रैफिक और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके.
होटलों और खास स्थानों पर विशेष निगरानी
होटलों और मुख्य स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, क्योंकि विदेशी मेहमान अलग-अलग जगहों पर ठहरेंगे. पुलिस और एनडीएमसी मिलकर काम कर रहे हैं ताकि किसी भी तरह की परेशानी न हो. इससे पहले 2023 में ब्रिटेन में AI सेफ्टी समिट, 2024 में दक्षिण कोरिया में AI समिट और 2025 में पेरिस में AI एक्शन समिट आयोजित हो चुके हैं. नई दिल्ली में होने वाला यह चौथा बड़ा वैश्विक AI सम्मेलन होगा.
क्या है इस समिट का उद्देश्य
इस समिट का उद्देश्य AI के सुरक्षित, नैतिक और जिम्मेदार उपयोग पर चर्चा करना है. कंपनियां और सरकारें चाहती हैं कि AI का इस्तेमाल कानूनी और सामाजिक जिम्मेदारियों के तहत हो. भारत इस मंच के जरिए दुनिया को यह संदेश देना चाहता है कि वह डिजिटल तकनीक और AI के क्षेत्र में एक मजबूत और जिम्मेदार वैश्विक नेतृत्व निभाने के लिए तैयार है.
यह भी पढ़ें: भारत-इजरायल अगले सप्ताह होने वाले ग्लोबल एआई समिट में एआई सहयोग को करेंगे और मजबूत
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us