स्वतंत्रता दिवस 2022: यात्रा से पहले Delhi Metro का देखें समय, ये है ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी भर में वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए एक ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है. 

author-image
Vijay Shankar
New Update
Delhi Metro

Delhi Metro ( Photo Credit : File)

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने को घोषणा की है कि स्वतंत्रता दिवस 2022, 15 अगस्त को मेट्रो ट्रेन (Metro Train) सेवाएं सामान्य समय के अनुसार चलती रहेंगी. हालांकि, स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के लिए अपनाए गए सुरक्षा उपायों के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो स्टेशनों (Delhi Metro Station) पर रविवार सुबह से सोमवार दोपहर (दोपहर 2 बजे) तक पार्किंग सुविधाएं बंद रहेंगी. डीएमआरसी ने ट्वीट किया, "स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपनाए गए सुरक्षा उपायों के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर 14 अगस्त 2022 को सुबह 6:00 बजे से 15 अगस्त 2022 दोपहर 2 बजे तक पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी. हालांकि, मेट्रो ट्रेन सेवाएं चलती रहेंगी."

Advertisment

यह भी पढ़ें : क्या यह भारत का 75वां या 76वां स्वतंत्रता दिवस है? दूर करें अपना कंफ्यूजन

स्वतंत्रता दिवस 2022 के लिए दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी (Traffic Advisery) :


दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी भर में वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए एक ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है. 

आम यातायात के लिए बंद रहेंगी ये आठ सड़कें:

1. नेताजी सुभाष मार्ग दिल्ली गेट से छत्ता रेल तक 

2. लोथियन रोड जीपीओ दिल्ली से चट्टा रेल तक 

3. एसपी मुखर्जी मार्ग एचसी सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक तक 

4. चांदनी चौक रोड फाउंटेन चौक से लाल किला तक 

5. रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग तक निषाद राज मार्ग 

6. एस्प्लेनेड रोड और नेताजी सुभाष मार्ग से इसकी लिंक रोड 

7. राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड

8. आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर तक आउटर रिंग रोड - सलीमगढ़ बाईपास 

Timings dmrc independence-day-2022 metro timings ट्रैफिक एडवाइजरी Delhi Metro services दिल्ली मेट्रो delhi-police दिल्ली पुलिस दिल्ली मेट्रो टाइमिंग metro timings on August 15 Delhi Metro Delhi Traffic advisory 2021 azadi-ka-amrit-mahotsav
      
Advertisment