/newsnation/media/post_attachments/images/2020/04/18/labor-44.jpg)
दिल्ली छोडने की सोच रहे थे 50 मजदूर, पुलिस ने किया यह काम( Photo Credit : फाइल फोटो)
लॉकडाउन (Lockdown) के कारण अपने गांव जाने की योजना बना रहे पचास से अधिक मजदूरों में से एक ने सहायता के लिए दिल्ली पुलिस को कॉल किया, जिसके बाद उन सभी को समझा बुझाकर राशन उपलब्ध कराया गया. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. बृहस्पतिवार को संगम विहार के निवासी मनोज यादव नामक मजदूर ने दक्षिणी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त-एक परमिंदर सिंह को कॉल कर बताया कि पचास मजदूरों को तत्काल राशन की आवश्यकता है.
यह भी पढ़ें: योगी सरकार के इस फैसले पर NDA शासित राज्यों के बीच ठनी
पुलिस ने कहा कि यादव ने डीसीपी को यह भी बताया कि भोजन की व्यवस्था न होने के कारण मजदूर बिहार के सुपौल स्थित अपने गांव जाने की योजना बना रहे थे. संगम विहार के सहायक पुलिस आयुक्त को इसकी सूचना दी गई जिन्होंने स्थानीय थाना प्रभारी को मजदूरों की सहायता करने का निर्देश दिया.
यह भी पढ़ें: तेजस्वी का नीतीश सरकार पर हमला, मजदूरों और छात्रों से इतना बेरुखी भरा व्यवहार क्यों
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि जरूरतमंद मजदूरों की सूची बनाई गई और एक भद्र नागरिक की सहायता से प्रत्येक मजदूर को बारह किलोग्राम राशन दिया गया और उन्हें समझाया गया कि परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. पुलिस ने कहा कि सभी मजदूर अब संतुष्ट हैं और उन्होंने दिल्ली छोड़ने का विचार त्याग दिया है.
यह वीडियो देखें:
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us