/newsnation/media/media_files/2025/02/12/uhVAEyXDeGdyXbrvAa43.jpg)
दिल्ली में बढ़ा तापमान Photograph: (Social Media)
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में फरवरी का माह में भी गर्मी ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक तपमान में बढ़ोतरी के आसार हैं. रात के वक्त हल्की ठंड महसूस होगी. तापमान 30 डिग्री को पार कर चुका है. गुरुवार को दिनभर तेज धूप के कारण गर्मी महसूस हुई. हालांकि तेज हवाओं के कारण कारण एक्यूआई की स्थिति बेहतर रही. राजधानी में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज यानि शुक्रवार को दिल्ली में मौसम साफ रहने के आसार हैं. धूप भी सुबह के वक्त खिली रहेगी. दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के आसार बने हुए हैं. सुबह के समय धुंध का असर रहने वाला है. ऐसा कई इलाकों में देखने को मिलेगा. राजधानी में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहेगा. वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने वाला है. एनसीआर के शहरों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. दिन में तेज धूप की वजह से हल्की गर्मी का एहसास होगा.
आने वाले 5 दिनों में मौसम का हाल
IMD के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है. सुबह के वक्त धुंध रहने की संभावना है. वहीं अगले 4-5 दिनों तक तापमान में किसी तरह का बदलाव होने के आसार कम ही हैं. 28 फरवरी से 4 मार्च तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार बने हुए हैं. यहां पर न्यूनतम तापमान भी 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं. 27 फरवरी को राजधानी में उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशाओं से तेज हवाएं चलेंगी. इसकी रफ्तार 5 से 15 किमी प्रति घंटे तक होगी.
ये भी पढ़ें: इजरायल की राजकीय यात्रा पूरी कर भारत लौटे पीएम मोदी, बेंजामिन नेतन्याहू का जताया आभार
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us