/newsnation/media/media_files/2026/02/18/google-ceo-sundar-pichai-expressed-happiness-after-reaching-india-2026-02-18-09-57-16.jpg)
File Photo (X@sundarpichai)
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भारत आ गए हैं. बुधवार सुबह वे नई दिल्ली पहुंचे. सुंदर ग्लोबल एआई इंपैक्ट समिट 2026 में शामिल होंगे. 20 फरवरी को पिचाई समिट में कीनोट एड्रेस करेंगे.
पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. पोस्ट में उन्होंने कहा कि एआई इंपैक्ट समिट के लिए भारत वापस आकर बहुत अच्छा लगा. हमेशा की तरह ही इस बार भी गर्मजोशी से स्वागत हुआ. पेपर्स भी बहुत अच्छे लग रहे हैं.
Nice to be back in India for the AI Impact Summit - a very warm welcome as always and the papers looked great too:) pic.twitter.com/szM9g2wB4d
— Sundar Pichai (@sundarpichai) February 18, 2026
पांच दिनों तक होगा आयोजन
दिल्ली के भारत मंडपम में AI Impact Summit 2026 का आयोजन हो रहा है. एआई महाकुंभ पांच दिनों का आयोजन है, जो 20 फरवरी तक चलेगा. दुनिया भर के विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष और दिग्गज एआई कंपनियों के सीईओ समिट में शामिल होने भारत आ रहे हैं. 300 से अधिक एग्जीबिशन समिट में लगे हैं, जिस बारे में एआई कंपनियों के सीईओ ने जानकारी दी. समिट का मुख्य उद्देश्य एआई इकोसिस्टम पर चर्चा करना है, जिसमें एआई के फायदों और एआई के खतरों के बारे में बताया जाएगा.
20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष
समिट में लगभग 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे, जिनकी सूची निम्न है-
- ग्रीस के प्रधानमंत्री क्यिरियाकोस मित्सोताकिस
- फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेट्टेरी ऑर्पो
- नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री डिक स्कोफ
- स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन
- भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे
- एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस
- क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक
- कजाखस्तान के प्रधानमंत्री ओलझास बेक्टेनोव
- मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम
- स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी
- श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायके
- सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच
- यूएई के अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान
समिट के मुख्य स्पीकर
- इमैनुएल मैक्रों, राष्ट्रपति, फ्रांस
- सुंदर पिचाई, CEO, गूगल
- मुकेश अंबानी, चेयरमैन एवं MD, रिलायंस इंडस्ट्रीज
- सैम ऑल्टमैन, CEO, ओपनएआई
- शांतनु नारायण, CEO, एडोबी
- क्रिस्टियानो एमोन, CEO, क्वालकॉम
- डारियो अमोडेई, CEO, एंथ्रॉपिक
- डेमिस हासाबिस, CEO, गूगल डीपमाइंड
- आर्थर मेंश, CEO, मिस्ट्रल AI
- अलेक्जेंडर वांग, चीफ AI ऑफिसर, मेटा
- प्रत्युष कुमार और विवेक राघवन, सह-संस्थापक, सर्वम AI
- विशाल सिक्का, संस्थापक एवं CEO, वियानाई
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us