दिल्ली में छाया घना कोहरा, हवा की गति कम होने के कारण गिरेगा AQI का स्तर    

राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है.

राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है.

author-image
Mohit Saxena
एडिट
New Update
dense fog

दिल्ली में छाया घना कोहरा( Photo Credit : file photo)

दिल्ली में शुक्रवार को हल्की बारिश के बाद कोहरे की एक मोटी परत छा गई , जिसके कारण दृश्यता बेहद कम हो चुकी है. फिरोज शाह रोड, राजपथ और इंडिया गेट के पास शनिवार को दृश्यता काफी कम रही. इस दौरान सड़कों पर वाहनों की गति धीमी पड़ गई. गौरतलब है कि दिल्ली में बीते दिनों बारिश के कारण यहां के तापमान में गिरावट पाई गई. राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा. वहीं अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है. 

Advertisment

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता निगरानी एजेंसी सफर के अनुसार बारिश व हवा चलने से एक्यूआई में सुधार आया था. हालांकि 5 फरवरी यानी आज हवा की गति कम होने के कारण यह खराब से बेहद खराब की श्रेणी में रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार 9 फरवरी को दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की बारिश या बौछारें पड़ने के आसार बने हुए हैं. 6 फरवरी से सुबह कोहरा घटेगा. दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है. 

1.3 एमएम बारिश

दिल्ली में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक नौ घंटो में मयूर विहार में 1.0 एमएम बारिश दर्ज की गई. इससे पूर्व सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते चौबीस घंटों में मयूर विहार में 2.5 एमएम, नजफगढ़ में 2 एमएम, लोधी रोड पर  1.4 एमएम, पालम में 1.0 एमएम बारिश दर्ज की गई. इसके साथ सुबह साढ़े आठ बजे तक आया नगर, नरेला, रिज एरिया सहित अन्य कई इलाकों में हल्की बारिश या बौछारें दर्ज की गई.

तिथि और तापमान

6 फरवरी : अधिकतम 21 न्यूनतम 8
7 फरवरी :  अधिकतम 22 न्यूनतम 9
8 फरवरी : अधिकतम 23  न्यूनतम 10
9 फरवरी : अधिकतम 21 न्यूनतम 9
10 फरवरी : अधिकतम 19 न्यूनतम 9

HIGHLIGHTS

  • आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया
  • 9 फरवरी को दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की बारिश या बौछारें पड़ने के आसार बने हुए हैं
delhi Weather Updates dense fog AQI air quality index delhi दिल्ली Delhi Weather updates
      
Advertisment