दिल्ली चिड़ियाघर में आज मनाया जाएगा 'टाइगर विजय' का बर्थडे, कटेगा केक

दिल्ली के चिड़ियाघर ने अपने जानवरों का जन्मदिन मनाने का फैसला किया है।

दिल्ली के चिड़ियाघर ने अपने जानवरों का जन्मदिन मनाने का फैसला किया है।

author-image
Aditi Singh
एडिट
New Update
दिल्ली चिड़ियाघर में आज मनाया जाएगा  'टाइगर विजय' का बर्थडे, कटेगा केक

दिल्ली के चिड़ियाघर ने अपने जानवरों का जन्मदिन मनाने का फैसला किया है। इसकी शुरूआत सफेद टाइगर 'विजय' के जन्मदिन के साथ होने वाली है। विजय का जन्मदिन 20 जुलाई को मनाया जाएगा। हालांकि उसका जन्मदिन 21 जुलाई को होता है लेकिन 21 जुलाई को शुक्रवार होने के कारण एक दिन पहले ही सेलिब्रेट किया जाएगा।

Advertisment

टाइगर विजय के 10वें जन्मदिन के लिए स्कूली बच्चों को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान सफेद टाइगर से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को बताया जाएगा और क्विज कॉंम्पटीशिन आयोजित होगा। इसके अलावा केक भी काटा जाएगा।

चिड़ियाघर की निर्देशक रेनू सिंह ने कहा, 'हम अपने सभी जानवरों के जन्मदिन की लिस्ट बना रहे हैं। टाइगर विजय सबसे ज्यादा पॉपुलर है, ऐसे में हमने उसी के बर्थडे से शुरूआत करने का फैसला किया है। ऐसे आयोजन के दौरान बच्चे जानवरों के बारे में काफी कुछ सीख और जान सकते है।'

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान को झटका, अमेरिका ने कहा-आतंकियों का मददगार देश

यही नहीं अब चिड़ियाघर में सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। टाइगर विजय के दो कटआउट लगाए जाएगें। जिन्हें रेपटाइल हाउस और बर्ड हाउस के पास लगाया जाएगा। टाइगर विजय का जन्म 2007 में लक्ष्मण और यमुना से हुआ था। विजय के पांच बच्चे है।

इसे भी पढ़ें: रोजी-रोटी पर भारी पड़ी नोटबंदी, 15 लाख नौकरियां स्वाहा: सर्वे

Source : News Nation Bureau

white tiger Vijay
      
Advertisment