दिल्ली के पांडव नगर के फ्लैट में महिला के साथ गैंगरेप, जान बचाने के लिए बालकनी से कूदी, 4
पुलिस के मुताबिक, 'महिला ने आरोप लगाया कि उससे फ्लैट में पांच लोगों ने दुष्कर्म किया। महिला ने कहा कि फ्लैट में वह दोस्त के साथ आई थी, जो आरोपियों में शामिल था।'
नई दिल्ली:
दिल्ली में रविवार को एक महिला के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला ने बचने के लिए पहली मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। संयुक्त पुलिस आयुक्त रवींद्र यादव ने बताया कि यह घटना 5:30 बजे सुबह पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में हुई। इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना में एक महिला का परिचित भी था। पुलिस के मुताबिक, 'महिला ने आरोप लगाया कि उससे फ्लैट में पांच लोगों ने दुष्कर्म किया। महिला ने कहा कि फ्लैट में वह दोस्त के साथ आई थी, जो आरोपियों में शामिल था।'
पीड़िता ने बताया, 'आरोपी बाद में अपने चार दोस्तों के साथ शामिल हो गया और उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया और पहली मंजिल की बालकनी से कूद कर भागने की कोशिश की।'
यह भी पढ़ें: यूपी में 8वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मामला
यादव ने कहा कि कुछ स्थानीय लोगों ने पांडवनगर पुलिस स्टेशन में फोन कर बताया कि एक इमारत की पहली मंजिल से कूद कर एक महिला घायल हो गई है।
पीड़िता को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसके पैर में मामूली चोटे आईं थी। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक नोएडा में कॉल सेंटर में काम करता है और दूसरा एक निजी फर्म में।
हालांकि, यादव ने कहा कि पुलिस पीड़िता के बयान को सत्यापित करने की कोशिश कर रही है जो पहली नजर में विरोधाभाषी पाया गया है और यह भी पाया गया कि महिला कुछ अनैतिक गतिविधियों में भी शामिल थी। उन्होंने कहा कि जांच जारी है।
यह भी पढ़ें: बीजेपी नेता शायना एनसी का दावा, मुझे भेजे गए अश्लील मैसेज, सोशल मीडिया पर किया जा रहा तंग, पुलिस में मामला दर्ज
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां