/newsnation/media/media_files/2025/07/15/delhi-university-admission-2025-07-15-15-21-47.jpg)
Delhi University
दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है, जो परिसर में शांति व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने के लिहाज से बड़ा कदम है. प्रशासन ने यूनिवर्सिटी में एक माह के लिए पब्लिक मीटिंग, प्रदर्शन, जुलूस और अन्य तरह के विरोध पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है. मामले में यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर प्रो. मनोज कुमार ने मामले में आधिकारिक रूप से आदेश भी जारी कर दिया है, जो विद्यार्थियों, फैकल्टी और स्टाफ के लोगों के लिए समान रूप से लागू होगा. प्रोक्टर का ये आदेश 17 फरवरी 2026 से प्रभावी होगा, जो अगले एक महीने तक लागू रहेगा.
विश्वविद्यालय प्रशासन ने की ये अपील
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि ये फैसला कैंपस में कानून व्यवस्था, अकादमिक माहौल और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए उठाया गया है. आदेश के तहत किसी भी प्रकार की सभा, रैली, विरोध प्रदर्शन और सार्वजनिक आयोजनों के लिए विश्वविद्यालय में अनुमति नहीं दी जाएगी. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी छात्रों और कर्मचारियों से नियमों का पालन करने और उसका सहयोग बनाए रखने की अपील की है.
पुलिस भी जारी कर चुकी है ऐसा आदेश
प्रॉक्टर ने अपने आदेश में बताया कि असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, सब डिविजन सिविल लाइंस ने भी 26 दिसंबर को इस बारे में एक आदेश जारी किया था.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us