Video: दिल्ली के रोहिणी में वॉशिंग मशीन में डूबकर दो मासूम बच्चों की मौत

दिल्ली के रोहिणी में शनिवार को एक दिल दहलाने वाली घटना हुई जिसमें दो जुड़वा बच्चों की मौत एक वॉशिंग मशीन में गिरने से हो गई।

दिल्ली के रोहिणी में शनिवार को एक दिल दहलाने वाली घटना हुई जिसमें दो जुड़वा बच्चों की मौत एक वॉशिंग मशीन में गिरने से हो गई।

author-image
vineet kumar
एडिट
New Update
Video: दिल्ली के रोहिणी में वॉशिंग मशीन में डूबकर दो मासूम बच्चों की मौत

दिल्ली के रोहिणी में शनिवार को एक दिल दहलाने वाली घटना हुई जिसमें दो जुड़वा बच्चों की मौत एक वॉशिंग मशीन में गिरने से हो गई।

Advertisment

मिली जानकारी के दोनों की उम्र तीन साल बताई जा रही है। ये दोनों आधे घंटे तक वॉशिंग मशीन के टब में डूबे रहे जिसमें करीब 15 लीटर पानी था।

इन दोनों बच्चों का नाम नक्ष और नीशु है, जिन्हें उनके पिता ने मशीन में डूबा हुआ पाया। घटना दोपहर करीब एक बजे की है। जब घटना हुई तब मां मशीन में पानी डालकर पास की दुकान में डिटर्जेंट खरीदने गई थीं। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार रविन्द्र दिल्ली के अवंतिका में परिवार के साथ रहते हैं। वह कोटक महिंद्रा बैंक में काम करते हैं। परिवार में पत्नी और तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा 10 साल और दो जुड़वां तीन साल के हैं।

यह भी पढ़ें: 'नमस्ते' कह कर लूटने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, बुजुर्गों को बनाते थे निशाना

बच्चों को लेकर माता-पिता अस्पताल गए जहां डाक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। फिर भी मां-बाप अपने संतोष के लिए दूसरे अस्पताल ले गए वहां के डाक्टरों ने भी बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृत बच्चों की बॉडी को पोस्टमॉर्मट के लिए भेजा गया है।

Source : News Nation Bureau

delhi washing machine Rohini
Advertisment