बीजेपी के इशारे पर आप विधायकों को फंसा रही है दिल्ली पुलिस: अतिशी मरलेना

देवली विधायक केस का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस अपने 'राजनीतिक आकाओं' के इशारे पर काम कर रही है।

देवली विधायक केस का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस अपने 'राजनीतिक आकाओं' के इशारे पर काम कर रही है।

author-image
Deepak Kumar
एडिट
New Update
बीजेपी के इशारे पर आप विधायकों को फंसा रही है दिल्ली पुलिस: अतिशी मरलेना

अतिशी मरलेना (फाइल फोटो)

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी नेता और पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी (PAC) की सदस्या अतिशी मरलेना ने कहा है कि दिल्ली पुलिस बीजेपी के इशारों पर आम आदमी पार्टी के विधायकों को फसा रही है।

Advertisment

उन्होंने देवली विधायक केस का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस अपने 'राजनीतिक आकाओं' के इशारे पर काम कर रही है।

अतिशी मरलेना ने कहा, 'दिल्ली पुलिस भरतीय जनता पार्टी के इशारों पर लगातार आम आदमी पार्टी के नेताओं को फसाती रहती है। हाल में विधायक प्रकाश जरवाल के ख़िलाफ जो केस दर्ज किया गया है वो भी उसी राजनीतिक दुर्भावना की वजह से किया गया है। जिसमें महिला बीजेपी कार्यकर्ता ने विधायक पर छेड़खानी, अभद्र भाषा का प्रयोग और धमकी देने का आरोप लगाया गया था।'

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही दिल्ली पुलिस ने संगम विहार थाने में देवली विधानसभा से आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जरवाल के खिलाफ 53 साल की महिला से छेड़खानी, अभद्र भाषा का प्रयोग और धमकी देने का मामला दर्ज किया था।

दहेज उत्पीड़न के मामलों में नहीं होगी तुरंत गिरफ्तारी, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए निर्देश

Source : News Nation Bureau

BJP AAP delhi aam aadmi party Police Atishi Marlena MLA prakash jarwal Deoli
      
Advertisment