/newsnation/media/media_files/2025/08/20/delhi-police-2025-08-20-21-03-32.jpg)
Delhi Police (File)
सोशल मीडिया पर दिल्ली को लेकर पिछले कुछ दिनों से खबरें उड़ रहीं है कि राजधानी में बच्चे और व्यक्ति लापता हो रहे हैं. पुलिस पर दबाव बढ़ने लगा था. दिल्ली के लोगों में इस वजह से डर का माहौल हो गया था. इन सबके बीच दिल्ली पुलिस का बयान सामने आया है. दिल्ली पुलिस ने इन खबरों को अफवाह बताया है. पुलिस ने साफ कर दिया है कि राजधानी में ऐसी कोई भी स्थिति नहीं है. पुलिस का कहना है कि किसी संगठित गिरोह की संलिप्तता के बारे में भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
लापता बच्चों के डेटा को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया
दिल्ली पुलिस का कहना है कि हमें कुछ सबूत मिले हैं, जिससे पता चलता है कि ये आंकड़े पेड प्रमोशन के तहत पैनिक फैलाने के लिए और निजी फायदे के लिए किया गया था. लापता बच्चों के डेटा को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर खौफ फैलाने का माहौल बनाया जा रहा है. ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
दिल्ली पुलिस ने कहा- केस में बढ़ोतरी नहीं, बल्कि कमी आई
दिल्ली पुलिस के पीआरओ संजय त्यागी ने कहा कि जनवरी 2026 में पिछले वर्षों की तुलना में लापता व्यक्तियो की रिपोर्ट में कमी आई है. लापता बच्चों के मामले में किसी गिरोह, नेटवर्क और संगठित अपराध के जुड़ने जैसा कोई भी सबूत नहीं मिला. रिपोर्टिंग पूरी तरह से पारदर्शी है. पुलिस थाने, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और ERSS-112 के जरिए केस दर्ज किए जाते हैं.
पुलिस ने कहा कि हर जिले में डेडिकेटेड Missing Persons Squad और क्राइम ब्रांच में Anti Human Trafficking Unit सक्रिय है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us